फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   26 thousand people at Morena in Madhya Pradesh at risk of infection, all quarantined

मध्यप्रदेश: कोरोना वायरस के 63 नए मामले, मुरैना में 26 हजार लोग क्वारंटीन

Mon, 06 Apr 2020 10:01 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना/इंदौर/भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना/इंदौर/भोपाल Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 06 Apr 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
26 thousand people at Morena in Madhya Pradesh at risk of infection, all quarantined
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसकी चपेट में अब स्वास्थ्यकर्मी और पुलिसकर्मी भी आ रहे हैं। हालात को देखकर राजधानी भोपाल में पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया है और यहां कर्फ्यू जैसी स्थिति है। यहां अब तक 54 मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं, इंदौर और मुरैना में भी स्थित चिंताजनक है।   

विज्ञापन


मध्यप्रदेश में आज कोरोना वायरस के 63 नए मामले
मध्यप्रदेश में आज कोरोना वायरस के 63 नए मामले सामने आए हैं। भोपाल में 43 मरीज, इंदौर में 16, बेतुल, विदिशा, उज्जैन में एक-एक मरीज सामने आया है। प्रदेश में अबतक 256 मामले सामने आए हैं- मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य आयुक्त अहमद किदवई ने बताया कि  
विज्ञापन


मुरैना में 26 हजार लोग क्वारंटीन में
दुबई से लौटे एक शख्स ने मृत्युभोज दिया, जिसमें शामिल होने वाले दस लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। अब इन दस लोगों की वजह से 26 हजार लोगों को घर में क्वारंटीन करना पड़ा है। एसडीएम आरएस बकना ने रविवार को बताया, दुबई के एक होटल में वेटर का काम करने वाला शख्स मां की मौत की सूचना मिलने के बाद 17 मार्च को दुबई से मध्यप्रदेश के मुरैना लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मार्च को उसकी मां की तेरहवी थी और उस शख्स ने मृत्युभोज का आयोजन किया था। इस व्यक्ति ने शुरुआत में अपने दुबई से लौटने की जानकारी छुपाई थी, लेकिन 2 अप्रैल को उसे और उसकी पत्नी को कोरोना से संक्रमित पाया गया।

चीफ मेडिकल ऑफिसर आरसी बांदिल ने बताया, तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर यह दंपती अस्पताल पहुंचा था। कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद उन्हें तुरंत आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके बाद दोनों के सैंपल लिए गए, जिसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। इसके बाद इस व्यक्ति ने दुबई से लौटने की बात बताई।

10 अप्रैल को दंपती के संपर्क में आने वाले 10 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसे जिला प्रशासन सतर्क हो गया। अधिकारियों को पता चला कि मृत्युभोज में करीब 1,000 से 1200 लोग शामिल हुए थे।  इसके बाद प्रशासन ने पूरे वार्ड नंबर 47 को सील कर दिया, जहां इस व्यक्ति का घर है।

बांदिल के मुताबिक, यह घटना सामने आने के बाद संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए जिले में कुल 27, 881 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। इनमें से 26 हजार उन लोगों के रिश्तेदार, परिवारवाले या संपर्क में आए लोग हैं, जो मृत्युभोज में शामिल हुए थे। अब तक इनमें से 24 लोगों को स्क्रीनिंग के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इंदौर के टाटपट्टी बाखल इलाके में छह नए मरीजे मिले

इंदौर के टाटपट्टी बाखल इलाके में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मरीज मिले हैं। यह वही इलाका है जहां इस महामारी की रोकथाम के लिये गये स्वास्थ्य कर्मियों के दल पर पांच दिन पहले पथराव किया गया था। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि टाटपट्टी बाखल इलाके में कोरोना वायरस के छह नये मरीजों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं।

इस बीच, पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने टाटपट्टी बाखल इलाके का दौरा किया। दौरे के बाद जिलाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि टाटपट्टी बाखल की एक ही गली में कोरोना वायरस संक्रमण के कई मामले सामने आए हैं। इस गली के करीब 400 मीटर के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि इस गली के लोगों की सेहत की अगले कुछ दिनों तक नियमित जांच की जाएगी। हम लोगों को कोविड-19 के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं और उन्हें सही तरीके से इस महामारी का इलाज कराने की बात समझा रहे हैं। 

जिसकी मौत हुई थी वो कोरोना पॉजिटिव था   
 
इंदौर में तीन दिन पहले जिस 54 वर्षीय शख्स की मौत हुई थी वह टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसी के साथ मध्यप्रदेश में कोरोना से 15 लोगों की मौत हो गई है। इंदौर में सबसे ज्यादा 10 लोगों की मौत हुई है। इंदौर के सरकारी महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने बताया कि यह शख्स 1 अप्रैल को बुखार, कफ और सांस लेने में तकलीफ पर अस्पताल में भर्ती हुआ था, लेकिन 


तीन अप्रैल को उसकी मौत हो गई। 

भोपाल में मरीजों की संख्या बढ़कर 54 हुई

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या सोमवार को बढ़कर 54 हो गई है। भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. सुधीर डेहरिया ने बताया कि सोमवार की दोपहर तक भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 14 नए मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर अब तक भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। डॉ डेहरिया ने बताया कि आज पाए गए कोरोना वायरस संक्रमित सभी मरीज स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि भोपाल में 54 मरीजों में से अब तक दो मरीजों को स्वस्थ घोषित कर अस्पताल से छुट्टी दी गई है। जबकि एक मरीज की रविवार रात को एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed