{"_id":"58e6dc324f1c1b1a205b455e","slug":"26-counting-pench-tigress-gives","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 शावकों को जन्म देने वाली विश्व की पहली बाघिन बनी ‘कॉलरवाली’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 शावकों को जन्म देने वाली विश्व की पहली बाघिन बनी ‘कॉलरवाली’
amarujala.com, Presented By :संदीप भ्ाट्ट
Updated Fri, 07 Apr 2017 05:54 AM IST
विज्ञापन
एजेंसी / सियानी (मध्य प्रदेश)। ‘कॉलरवाली’ के नाम से मशहूर 12 वर्षीय रॉयल बंगाल बाघिन ने हाल ही में पेंच बाघ अभयारण्य में 4 शावकों को जन्म दिया है। उसने कुल मिलाकर 26 शावकों को जन्म दिया है। इस तरह वह सबसे ज्यादा शावकों को जन्म देने वाली दुनिया की संभवत: पहली बाघिन बन गई है।
विज्ञापन
कॉलरवाली पहली बाघिन है जिसके अंदर रेडियो कॉलर फिट किया गया था। जिसका मकसद इसकी पूरी गतिविधि की पल-पल की जानकारी पर नजर रखना था। उसके बाद ही इसका नाम कॉलरवाली पड़ा था। पेंच बाघ अभयारण्य के निदेशक सुभ्रंजन सेन ने बताया कि कॉलरवाली ने सातवीं बाद शावकों को जन्म दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बाघिन ने सात बार में इतने शावकों को जन्म दिया है। यह बाघिन काफी मशहूर है और अभयारण्य में आने वाले दर्शक इसकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। कान्हा बाघ अभयारण्य के फील्ड निदेशक संजय शुक्ला ने कहा कि इससे पहले कॉलरवाली 2008 से 2015 के बीच 22 शावकों को जन्म दे चुकी है।
विज्ञापन
