फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   24 people loses eyesight after operation in madhya pradesh

एमपीः नेत्र शिविर में आंख बनवाने पर 24 की रोशनी गई

Sat, 05 Dec 2015 02:08 PM IST
Updated Sat, 05 Dec 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
24 people loses eyesight after operation in madhya pradesh

मध्यप्रदेश के बरवानी जिले में एक नेत्र चिकित्सा शिविर में इलाज के दौरान 24 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 28 लोगों को आंखों में इन्फेक्शन की शिकायत हुई थी।

विज्ञापन


जिसके बाद एक एक कर 24 लोगों की आंखों से रोशनी जाती रही। मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश भी की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला राज्य के बरवानी जिले के एक अस्पताल से जुड़ा हुआ है। वहां आंख के रोगियों के लिए नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। जिन लोगों की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत थी उनके आपरेशन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी चिकित्सक को किया गया निलंबित

24 people loses eyesight after operation in madhya pradesh

आपरेशन के बाद 28 लोगों ने अपनी आंखों में जलन की शिकायत की। जिसके बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए इंदौर भेज दिया गया। लेकिन इनमें से 24 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई।

इसके बाद ‌चिकित्सा शिविर में लापरवाही के आरोपों को लेकर हंगामा शुरू हो गया। मामले की नजाकत को देखते हुए राज्य सरकार ने तीन सदस्यों की समिति बताते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।

सरकार ने नेत्र विशेषज्ञ आरएस पलोड़ को लापरवाही के आरोपों पर निलंबित भी कर दिया है। इसके अलावा लांयस क्लब के अधिका‌रियों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जहां मरीजों का आपरेशन किया गया था उस आपरेशन थियेटर को भी सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed