एमपीः नेत्र शिविर में आंख बनवाने पर 24 की रोशनी गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के बरवानी जिले में एक नेत्र चिकित्सा शिविर में इलाज के दौरान 24 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 28 लोगों को आंखों में इन्फेक्शन की शिकायत हुई थी।
जिसके बाद एक एक कर 24 लोगों की आंखों से रोशनी जाती रही। मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश भी की गई है।
जानकारी के अनुसार मामला राज्य के बरवानी जिले के एक अस्पताल से जुड़ा हुआ है। वहां आंख के रोगियों के लिए नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। जिन लोगों की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत थी उनके आपरेशन किए गए।
आरोपी चिकित्सक को किया गया निलंबित
आपरेशन के बाद 28 लोगों ने अपनी आंखों में जलन की शिकायत की। जिसके बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए इंदौर भेज दिया गया। लेकिन इनमें से 24 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई।
इसके बाद चिकित्सा शिविर में लापरवाही के आरोपों को लेकर हंगामा शुरू हो गया। मामले की नजाकत को देखते हुए राज्य सरकार ने तीन सदस्यों की समिति बताते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।
सरकार ने नेत्र विशेषज्ञ आरएस पलोड़ को लापरवाही के आरोपों पर निलंबित भी कर दिया है। इसके अलावा लांयस क्लब के अधिकारियों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जहां मरीजों का आपरेशन किया गया था उस आपरेशन थियेटर को भी सील कर दिया गया है।
