फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   21 year old youth commits suicide by hanging in Shahdol

Shahdol: 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

Sat, 28 Oct 2023 12:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 28 Oct 2023 12:31 PM IST
सार

Shahdol: सोहागपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले 21 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली है। युवक ने दो दिन पहले ही अपने माता-पिता से झगड़ा कर मोबाइल को भी तोड़ दिया था।

विज्ञापन
21 year old youth commits suicide by hanging in Shahdol
युवक ने की आत्महत्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल के सोहागपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 21 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिश के अनुसार युवक किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में रहता था। जिसकी वजह से अब उसने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार ऊपर टोला कुदरी रोड थाना सोहागपुर का रहने बाला सुभाष बैगा पिता राम लाल बैगा ने अपने घर में कमरे के अन्दर साड़ी से फांसी लगा ली है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की बहन किसी काम से जब कमरे के अंदर दाखिल हुई थी, तो उसने सुभाष को फंदे पर झूलता हुआ देखा। जिसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने शव को फंदे से नीचे उतारा और इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पतला भेजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed