फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   18 Corona report positive out of 240 people returned from Kuwait

इंदौर: कुवैत से लौटे 240 में से 18 लोग कोरोना पॉजिटिव, एयरपोर्ट स्टाफ में दहशत

Mon, 18 May 2020 12:48 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 18 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
18 Corona report positive out of 240 people returned from Kuwait
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

कुवैत से लौटे 240 भारतीयों में से 18 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से इंदौर एयरपोर्ट स्टाफ में दहशत का माहौल व्याप्त है। 13 मई की रात कुवैत से दो विमानों द्वारा 240 भारतीयों को इंदौर लाया गया था। जहां से इन्हें बस से भोपाल भेजा गया था। भोपाल में सेना के तीन ईएमई सेंटर में इन्हें क्वारंटीन किया गया और सभी के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए। जांच के बाद इनमें से अब तक 18 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन


इनमें से 17 को डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल चिरायु में एवं एक को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 10 अन्य कुवैत से लौटे प्रवासी भारतीयों में कोरोना के जैसे लक्षण मिलने पर निगरानी के लिए हमीदिया अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसकी पुष्टि गांधी मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. एके श्रीवास्तव ने की है। अभी 37 नमूनों की कोरोना जांच रिपोर्ट आना बाकी है।  
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से एयरपोर्ट के कर्मचारियों, सीआईएसएफ के अधिकारियों और जवानों, कस्टम तथा इमिग्रेशन विभाग के स्टाफ में दहशत का माहौल है। एयरपोर्ट को सैनेटाइज कराया जा रहा है। एयरपोर्ट डायरेक्टर के अनुसार एयरपोर्ट का स्टाफ कुवैत से आए पैसेंजर से दूर था लेकन सीआईएसएफ के एक अधिकारी पास से उनकी जांच कर रहे थे इसलिए उनकों आइसोलेट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed