फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   16th Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan to be honored with Padma Bhushan

मध्यप्रदेश: 16वीं लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को पद्म भूषण सम्मान

Tue, 26 Jan 2021 04:35 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 26 Jan 2021 04:35 AM IST
विज्ञापन
16th Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan to be honored with Padma Bhushan
सुमित्रा महाजन - फोटो : PTI

16वीं लोकसभा में अध्यक्ष बनीं देश की दूसरी महिला सुमित्रा महाजन 1979 से लगातार आठ बार का इंदौर से सांसद बनीं। इंदौर में वह ‘सुमित्रा ताई’ के नाम से लोकप्रिय हैं। उनके राजनीतिक जीवन की खास बात यह है कि वह देश की पहली महिला हैं जो लोकसभा चुनावों में कभी हारीं नहीं। वह आठ बार लोकसभा चुनाव जीतने वाली पहली महिला सांसद हैं। वे भाजपा की भी पहली लोकसभा अध्यक्ष थीं। 

विज्ञापन


लगातार आठ बार चुनी गईं इंदौर से सांसद
12 अप्रैल 1943 को महाराष्ट्र के चिपलुन में जन्मी सुमित्रा महाजन को इंदौर में लोग प्यार से ताई बुलाते हैं। इंदौर के अधिवक्ता जयंत महाजन से उनका विवाह हुआ था। इसके बाद वे इंदौर आ गई। इंदौर लोकसभा सीट से लगातार 8 बार लोकसभा चुनाव जीतने का अनोखा रिकॉर्ड उनके नाम है। वे देश की एक मात्र महिला सांसद हैं जिन्होंने लगातार आठ लोकसभा चुनाव जीते हैं. सुमित्रा महाजन 16वीं लोकसभा की अध्यक्ष बनी थी. वे देश की दूसरी महिला लोकसभा अध्यक्ष बनी थी। 
विज्ञापन


सियासी सफर 
सुमित्रा महाजन के राजनीतिक सफर की शुरुआत 80 के दशक में हुई थी। वे पहली बार इंदौर नगर निगम के लिए पार्षद चुनी गईं। बाद में उन्हें इंदौर का उपमहापौर भी बनाया गया। इसके बाद इंदौर-3 विधानसभा से वे पहली बाहर विधानसभा के चुनावी मैदान में उतरीं, लेकिन उन्हें कांग्रेस के महेंश चंद्र जोशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। यह सुमित्रा महाजन की राजनीतिक जीवन में एकमात्र हार थी।1980 में उन्हें मध्य प्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाशचंद्र सेठी के खिलाफ चुनाव लड़ाया गया। सुमित्रा महाजन ने उन्हें चुनाव हराकर पहली बार लोकसभा का चुनाव जीता। इसके बाद जीत का सफर 2014 तक जारी रहा। वह लगातार 1989, 1991, 1996, 1998, 1999, 2004, 2009 और 2014 के आम चुनावों में लगातार सांसद चुनी गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed