फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   16 new corona positive found in bhopal madhya pradesh, chief minister shivraj singh chouhan called emergency meeting 

मध्य प्रदेश: भोपाल में 16 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, मुख्यमंत्री शिवराज ने बुलाई आपात बैठक

Tue, 30 Nov 2021 10:57 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 30 Nov 2021 10:57 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में कोरोना की स्थिति खराब हो रही है। यहां 16 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब कोरोना संक्रमण पर काबू रखने के लिए भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कड़े दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
16 new corona positive found in bhopal madhya pradesh, chief minister shivraj singh chouhan called emergency meeting 
सीएम शिवराज ने भोपाल शहर में फेस मास्क उपयोग का अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने सरकार को एक्शन में ला दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक आपात बैठक बुलाई, इसमें मंत्री विश्वास सारंग, प्रभुराम चौधरी सहित सीएस और अन्य अफसर भी मौजूद रहे। इस बैठक में सीएम शिवराज ने भोपाल शहर में फेस मास्क उपयोग का अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पॉजिटिव केस वाले परिवार की जांच करवाने और संक्रमित को आइसोलेट करने के भी निर्देश दिएं। 

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना से सुरक्षा में कोई भी लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया। सीएम खुद भी जागरूकता अभियान को गति देने में सहायता करेंगे। सीएम ने प्रदेश में सभी जगह टेस्ट संख्या भी बढ़ाने, आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की और कोरोना के नए वेरिएंट के प्रति सजग रहने को भी कहा। 
विज्ञापन


राजधानी भोपाल में कोरोना की स्थिति खराब हो रही है। यहां 16 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब कोरोना संक्रमण पर काबू रखने के लिए भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कड़े दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, यह निर्देश निम्न हैं-  
विज्ञापन
विज्ञापन


1. अब बिना मास्क दिखाई देने पर 100 रुपए की जगह 500 रुपए का जुर्माना लगेगा। 
2. बिना दोनों डोज लगे कर्मचारी मिलने पर संस्था पर कार्रवाई की जाएगी। 
3. कोरोना संक्रमित मिलने पर होम आइसोलेशन नहीं किया जाएगा। उन्हें काटजू अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
4. शादी समारोह और अन्य आयोजन को लेकर भी गाइडलाइन जारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed