फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   15 people including a villager injured in attack on forest personnel with arrows and slings in Burhanpur

Burhanpur: वन कर्मियों पर तीर और गोफन से हमला, एक ग्रामीण समेत 15 लोग घायल, भारी पुलिस बल तैनात

Sat, 11 Mar 2023 10:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 11 Mar 2023 10:32 PM IST
सार

बुरहानपुर के घाघराला के जंगलों में शनिवार को कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर वन अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। इस हमले में वन कर्मियों सहित ग्रामीण भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण की पीठ और वन कर्मी के हाथों में तीर लगने से जख्म भी हुए हैं।

विज्ञापन
15 people including a villager injured in attack on forest personnel with arrows and slings in Burhanpur
जंगल में मौके पर तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले से 25 किलोमीटर दूर स्थित नेपानगर के घाघराला के जंगलों में अतिक्रमणकारियों और वन अमले के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में अतिक्रमणकारियों ने वन अमले पर तीर और गोफन से हमला कर दिया। अतिक्रमणकारियों के तीर और गोफन लगने से एक ग्रामीण सहित 14 वन कर्मी भी घायल हुए हैं। घायल हुए ग्रामीण को रेडक्रॉस सोसाइटी के जरिए 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि भी दी गई है। वहीं, बुराहनपुर कलेक्टर और एसपी ने भी मौके पर जाकर स्थिति देखी और आगे कार्रवाई के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने की बात कही है।

विज्ञापन


बुरहानपुर के घाघराला के जंगलों में शनिवार को कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर वन अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। इस हमले में वन कर्मियों सहित ग्रामीण भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण की पीठ और वन कर्मी के हाथों में तीर लगने से जख्म भी हुए हैं।
विज्ञापन


अतिक्रमणकारियों ने जंगल पर कब्जा करने के लिए डाला डेरा
घाघराला में लंबे समय से वनों की कटाई चल रही है। वन अतिक्रमणकारियों ने जंगल पर कब्जा करने के उद्देश्य से वहां डेरा डाला हुआ है। अतिक्रमणकारी किसी को भी जंगल में घुसने नहीं दे रहे हैं। कुछ समय पहले भी पुलिस विभाग की ओर से लगभग एक हजार जवानों की फोर्स ले जाकर अतिक्रमणकारियों को जंगल से खदेड़ा गया था। लेकिन जैसे ही शासन-प्रशासन का इस ओर से ध्यान हटा, वैसे ही दोबारा बड़ी संख्या में वन अतिक्रमणकारियों ने जंगल में फिर से कब्जा कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 people including a villager injured in attack on forest personnel with arrows and slings in Burhanpur
इलाज के दौरान तीर लगने से घायल व्यक्ति - फोटो : सोशल मीडिया

शनिवार सुबह भी 200 से अधिक संख्या में पुलिस बल, वन विभाग के आरक्षक और बीएसएफ के जवान जंगल के अंदर कार्रवाई करने पहुंचे थे। लेकिन अतिक्रमणकारियों ने उन पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों तरफ से हमला हुआ, जिसमें एक वन कर्मी सहित एक ग्रामीण तीर लगने से गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

वन कर्मियों पर छठी बार हुआ हमला
घाघरला वन परिक्षेत्र में लंबे समय से अतिक्रमणकारी वनों को काट कर खाली मैदान बनाकर उन पर कब्जा कर रहे हैं। अतिक्रमणकारियों ने हाल ही में लगभग छठी बार वन अमले पर हमला किया है। जबकि वनों से अतिक्रमणकारियों को हटाने के लिए पैरा मिलिट्री फोर्सेस तक भी बुराहनपुर बुलाई गई हैं। इसके बावजूद वन कर्मिंयों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालांकि प्रशासन पूरे दल–बल को लेकर व्यवस्थित कार्ययोजना और तैयारियों के साथ अब आगे कार्रवाई कर रहा है।

अतिक्रमणकारियों के हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग से सीसीएफ आरपी राय बुरहानपुर पहुंचे। उन्होंने पुष्टि की है कि कुछ वन अतिक्रमणकारी जंगल में घुसे हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अतिक्रमणकारीयों ने हाथों में देसी बम लिए हुए हैं और उनकी ओर से फायरिंग भी की गई है। उनके अनुसार रात में वन अतिक्रमणकारियों की ओर से जंगल में डर फैलाने के उद्देश्य फायरिंग की गई थी।

घायल ग्रामीण को दी गई 20 हजार की सहायता
बुरहानपुर कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशानुसार अतिक्रमणकारियों के हमले में घायल हुए ग्रामीण को रेडक्रॉस सोसाइटी के जरिए 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी गई है। ग्रामीण को अतिक्रमणकारियों द्वारा चलाया गया तीर लगा था। हालांकि घायल का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य है और वह खतरे से बाहर है।

बुरहानपुर कलेक्टर, एसपी पहुंचे मौके पर
मामले की गंभीरता को देखते हुए बुरहानपुर कलेक्टर भव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक लोढ़ा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। पुलिस प्रशासन की ओर से अब संयुक्त रूप से अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन पूरा दल–बल लेकर व्यवस्थित कार्ययोजना और तैयारियों के साथ कार्रवाई कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed