फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   13 month old child was seriously injured by electrocution in Chhatarpur

MP News: खेलते समय 13 माह के बच्चे को लगा कूलर से करंट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Sun, 31 Jul 2022 10:20 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 31 Jul 2022 10:20 AM IST
सार

खेलते हुए गौरव कूलर के पास पहुंच गया। जैसे ही उसने कूलर को छुआ तो उसे तेज करंट लगा गया और बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना छतरपुर के विजयपुर गांव की है।

विज्ञापन
13 month old child was seriously injured by electrocution in Chhatarpur
छतरपुर में खेलते समय 13 माह के बच्चे को कूलर से करंट लग गया - फोटो : amar ujala

विस्तार

छतरपुर में 13 महीने के एक बच्चे को करंट लगा गया। उपचार के लिए बच्चे को जिला जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना छतरपुर जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव की है। यहां देवेंद्र यादव अपने परिवार के साथ रहते है। इनके 13 महीने के बच्चे गौरव यादव को घर में रखे कूलर से करंट लग गया। सूचना मिलने पर गौरव को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


घर के बाहर खेलता हुआ पहुंच गया कूलर के पास
परिजनों की माने तो गौरव घर में खेल रहा था। उसी दौरान वह खेलते हुए कूलर के पास पहुंच गया। जैसे ही उसने कूलर को छुआ तो उसे तेज करंट लगा गया और बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। साथ ही उपचार के लिए गौरव को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की हालत स्थिर है। हालत को नाजुक देखते हुए 24 घंटे के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 
विज्ञापन


डॉक्टरों की सलाह
डॉ. अरुणेंद्र शुक्ला ने बताया कि बारिश के मौसम में परिजनों को बिजली उपकरणों से अपने बच्चों को दूर रखना चाहिए। साथ ही बारिश के मौसम में घासफूसए झाड़ियों और गीली जगह पर भी बच्चों को जाने नहीं दें। क्योंकि बारिश में जहरीले कीड़े-मकोड़े सांप बिच्छू निकलते हैं। ऐसे में बच्चों की देखभाल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed