फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   12 year old girl murdered after sexual assault by two man in Madhya Pradesh

भोपाल में 12 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, प्रज्ञा बोलीं- 'तेरा बदला हम लेंगे बेटी'

Thu, 02 May 2019 11:21 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 02 May 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
12 year old girl murdered after sexual assault by two man in Madhya Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। पुलिस को आशंका है कि बच्ची की नाबालिग बुआ आरोपी को जानती है और वो भी इस अपराध में शामिल है।


loader

घटना शाम के समय की है। पुलिस ने बताया कि बच्ची आरोपी और अपनी 16 साल की बुआ के साथ शहर के मनुआभान की टेकरी घूमने गई थी। तभी आरोपी बच्ची को पास के सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने बच्ची का सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

अगले दिन बच्ची के परिवार ने मामला दर्ज करवाया और पड़ोस में रहने वाले अविनाश (18) को गिरफ्तार किया गया। बच्ची की बुआ को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस फिलहाल फॉरेंसिक रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है, जिससे पता चल सके कि घटना को कितने लोगों ने अंजाम दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक भोपाल से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर ने बच्ची का मां को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जो अपनी बच्ची की मौत के बाद सदमे में थी। साथ ही प्रज्ञा ठाकुर ने राज्य की कांग्रेस सरकार की भी कानून व्यवस्था को लेकर निंदा की। 

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "कल शाम को कोचिंग पढ़ने निकली, भोपाल की बेटी के साथ हुई घटना से स्तब्ध हूं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहाल है, कमलनाथ केवल छिंदवाड़ा के मुख्यमंत्री बन कर रह गए हैं। तेरा बदला हम लेंगे बेटी !!!"





बीते साल जुलाई में मंदसौर जिले में एक सात साल की बच्ची को स्कूल से अगवा कर दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। उन लोगों ने बच्ची को काफी प्रताड़ित कर उसकी हत्या तक कर दी थी। जिसके बाद पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन हुए। आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की गई थी। 

मध्यप्रदेश में दुष्कर्म के कई मामले सामने आते रहे हैं। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार साल 2016 और 2017 में यहां दुष्कर्म के सबसे अधिक मामले दर्ज हुए थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed