{"_id":"5cca68fdbdec22073c2c6ca4","slug":"12-year-old-girl-murdered-after-sexual-assault-by-two-man-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में 12 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, प्रज्ञा बोलीं- 'तेरा बदला हम लेंगे बेटी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में 12 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, प्रज्ञा बोलीं- 'तेरा बदला हम लेंगे बेटी'
Thu, 02 May 2019 11:21 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Thu, 02 May 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। पुलिस को आशंका है कि बच्ची की नाबालिग बुआ आरोपी को जानती है और वो भी इस अपराध में शामिल है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
घटना शाम के समय की है। पुलिस ने बताया कि बच्ची आरोपी और अपनी 16 साल की बुआ के साथ शहर के मनुआभान की टेकरी घूमने गई थी। तभी आरोपी बच्ची को पास के सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने बच्ची का सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी।
अगले दिन बच्ची के परिवार ने मामला दर्ज करवाया और पड़ोस में रहने वाले अविनाश (18) को गिरफ्तार किया गया। बच्ची की बुआ को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस फिलहाल फॉरेंसिक रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है, जिससे पता चल सके कि घटना को कितने लोगों ने अंजाम दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक भोपाल से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर ने बच्ची का मां को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जो अपनी बच्ची की मौत के बाद सदमे में थी। साथ ही प्रज्ञा ठाकुर ने राज्य की कांग्रेस सरकार की भी कानून व्यवस्था को लेकर निंदा की।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, "कल शाम को कोचिंग पढ़ने निकली, भोपाल की बेटी के साथ हुई घटना से स्तब्ध हूं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहाल है, कमलनाथ केवल छिंदवाड़ा के मुख्यमंत्री बन कर रह गए हैं। तेरा बदला हम लेंगे बेटी !!!"
कल शाम को कोचिंग पढ़ने निकली ,भोपाल की बेटी के साथ हुई घटना से स्तब्ध हूं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहाल है, कमलनाथ केवल छिंदवाड़ा के मुख्यमंत्री बन कर रह गए हैं। तेरा बदला हम लेंगे बेटी !!!
— Sadhvi Pragya Official (@SadhviPragya_MP) May 1, 2019
बीते साल जुलाई में मंदसौर जिले में एक सात साल की बच्ची को स्कूल से अगवा कर दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। उन लोगों ने बच्ची को काफी प्रताड़ित कर उसकी हत्या तक कर दी थी। जिसके बाद पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन हुए। आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की गई थी।
मध्यप्रदेश में दुष्कर्म के कई मामले सामने आते रहे हैं। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार साल 2016 और 2017 में यहां दुष्कर्म के सबसे अधिक मामले दर्ज हुए थे।
