{"_id":"58fa0c284f1c1b91338b4923","slug":"12-dead-after-fire-broke-out-at-a-ration-store-in-chhindwara-district-of-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: छिंदवाड़ा में सहकारी सोसाइटी केंद्र में लगी आग, 22 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: छिंदवाड़ा में सहकारी सोसाइटी केंद्र में लगी आग, 22 की मौत
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट
Updated Sat, 22 Apr 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक सहकारी सोसाइटी के केंद्र में शुक्रवार को आग लगने से 22 लोगों की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा केरोसिन वितरण के दौरान हुआ। घटनास्थल से रात तक 20 शव निकाले जा चुके थे। बताया जा रहा है कि सहकारी केंद्र के कक्ष को तोड़कर और शवों का पता लगाया जा रहा है। प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने 22 मौतों की पुष्टि की है और दिल दहलाने वाली इस घटना के जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार को दोपहर छिंदवाड़ा के हर्रई ब्लॉक के बारगी केंद्र पर हुई। उस वक्त इस सहकारी केंद्र पर केरोसिन का वितरण किया जा रहा था। उसी समय आग लगी और लोग अंदर ही फंस गए। कई लोग खाद्यान्न व केरोसिन के लिए लाइन में लगे थे। हर्रई पुलिस थाना के प्रभारी थान सिंह धुर्वे ने कहा कि मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
विज्ञापन
कुछ घायलों का हर्रई स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है। बताते हैं कि आग भभकने से लोग अंदर भागे, लेकिन वहां अनाज के बोरों ने आग पकड़ ली और उसने भयंकर रूप ले लिया। इलाके में फायर ब्रिगेड का कोई इंतजाम नहीं है। बाहर से फायर ब्रिगेड बुलाई गई, मगर तब तक सब जल चुका था। सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार लाख और घायलों को 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुंबई: बैंक ऑफ इंडिया की इमारत में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद
