फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   11 died due to lightning in Madhya Pradesh most of deaths due to lightning occurred in Sheopur

Madhya Pradesh: आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत, जंगल में पिकनिक मना रहे छह दोस्तों की भी गई जान

Thu, 07 Jul 2022 08:56 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 07 Jul 2022 08:56 AM IST
सार

बिजली गिरने से सबसे अधिक मौत श्योपुर में हुई है। वहीं छतरपुर में खेत में काम कर रहे मां-बेटे पर बिजली गिर गई। 

विज्ञापन
11 died due to lightning in Madhya Pradesh most of deaths due to lightning occurred in Sheopur
आकाशीय बिजली गिरने 11 की मौत - फोटो : Social media

विस्तार

मध्यप्रदेश में बुधवार को गर्मी, उमस और फिर झमाझम बारिश के बीच कई जगह आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर घायल हो गए। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सबसे ज्यादा मौत श्योपुर में हुईं। श्योपुर में कराहल ब्लॉक के अजनोई गांव के पास जंगल में छह दोस्त पिकनिक मना रहे थे। इसी दौरान बिजली गिरने से छह दोस्तों की मौत हो गई। भिंड में गोरमी थाने के सुकांड गांव में बिजली गिरने से दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया। छतरपुर में भी मां-बेटे सहित तीन की मौत हो गई।

विज्ञापन


इसके साथ ही शिवपुरी के बगरबारा गांव में बिजली गिरने से अकलवती (35) पत्नी रामस्वरूप लोधी की मौत हो गई। जबकि मालती (32) पत्नी वीरेंद्र लोधी झुलस गई। ग्वालियर में तिघरा के घंमडीपुरा में नत्थाराम बघेल और जिले के भितरवार क्षेत्र के ग्राम बागवई निवासी बेताल सिंह गुर्जर (32) पुत्र हरनाम सिंह गुर्जर ने भी बिजली गिरने से दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छतरपुर में भी बिजली गिरने से तीन मौतें

छतरपुर जिले में भी आकाशीय बिजली ने तीन की जान ले ली। बड़ामलहरा थाना इलाके के‎ ग्राम महाराजगंज में रामप्यारी अहिरवार‎ (50), उनका 25 साल‎ बेटा मुकेश अहिरवार गढ़िया‎ तालाब स्थित अपने खेत पर‎ काम कर रहे थे। बिजली मां-बेटे पर आ गिरी।‎ दोनों की मौके पर मौत हो गई।‎ बमनौरा थाना के‎ अमरवां में रेड़ा अहिरवार (50) अगरौठा पर खेत में काम करते समय बिजली गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed