छोटी बहन के सामने 10 साल की बच्ची से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के जबलपुर में तीन नाबालिग लड़कों ने एक 10 साल की बच्ची के साथ रेप किया। लड़की की हालत गंभीर है और वो अस्पताल में है।
अंग्रेजी अखबार TOI में छपी खबर के मुताबिक घटना बुधवार रात की है जब बच्ची के माता पिता काम के सिलसिले में घर से बाहर थे। दोनों ही दिहाड़ी मजदूरी पर काम करते हैं।
खबर के मुताबिक तीनों नाबालिगों की उम्र 12 से 15 साल के बीच है। तीनों ने 10 साल की बच्ची के साथ उसकी छह साल की बहन के सामने रेप किया। पीड़ित की मां की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।
सभी तीनों पुलिस की गिरफ्त में
तीनों नाबालिग पीड़ित के पड़ोस में ही रहते हैं। जब बच्ची के माता पिता घर वापस आए तो उन्होंने उसे बेहोशी की हालत में पाया। उसकी छह साल की बहन ने माता पिता को घटना की जानकारी दी।
बच्ची के मां बाप उसे लेकर जिला अस्पताल गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।
डॉक्टरों के मुताबिक लड़की को काफी चोटें आई हैं और उसे ठीक होने में करीब दो हफ्ते लगेंगे। सभी तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है, अब इनको जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
