फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   10 thousand rupees reward for absconding rape accused congress mla hemant katare

रेप के आरोपी फरार कांग्रेस विधायक पर 10 हजार का इनाम

Sat, 17 Feb 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भोपाल
अमर उजाला ब्यूरो, भोपाल Updated Sat, 17 Feb 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
10 thousand rupees reward for absconding rape accused congress mla hemant katare
हेमंत कटारे
मध्य प्रदेश में यौन शोषण के आरोप में फरार कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे पर एसआईटी ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है। पिछले दिनों पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 376 के तहत रेप का केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन


राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे दिवंगत सत्यदेव कटारे के पुत्र हेमंत पर पिछले महीने पत्रकारिता की छात्रा ने यौन शोषण का सनसनीखेज आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


उसका एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद ब्लैकमेलिंग के आरोप में उक्त छात्रा गिरफ्तार कर ली गई थी। उसे कटारे से पांच लाख रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कटारे ने क्राइम ब्रांच को शिकायत कर कहा था कि छात्रा और उसका एक साथी विक्रमजीत उनसे दो करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं। बहरहाल, कटारे की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने छात्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

जेल से छात्रा ने अपने ऊपर लगे आरोप को गलत बताते हुए कटारे के खिलाफ भोपाल डीआईजी को चिट्ठी लिखी थी। इस चिट्ठी के आधार पर जांच के बाद दो थानों में कटारे के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया गया था। 

सरकार ने इस पूरे मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया है। पुलिस ने बयान के लिए कटारे को बुलाया पर वह हाजिर नहीं हुए। उनके ठिकानों पर दबिश भी दी गई। 


अब उनको फरार घोषित कर 10 हजार के इनाम का एलान किया गया है। कांग्रेस ने इस मामले में भाजपा सरकार पर राजनीति करने और कांग्रेस विधायक को फंसाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed