फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   10 lakh narcotic Corex cough syrup seized from Delhi in Rewa

Crime: कोरियर से नशा तस्करी, दिल्ली से बुक की गई 10 लाख की नशीली कोरेक्स कफ सिरप जब्त, शातिर सौदागर गिरफ्तार

Wed, 12 Oct 2022 08:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 12 Oct 2022 08:46 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की रीवा पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोरियर के जरिए सप्लाई की गई करीब दस लाख रुपये की कीमत की नशीली दवा की खेप जब्त की है। यह नशीली कफ सीरप दिल्ली से बुक करवाकर मंगवाई गई थी।

विज्ञापन
10 lakh narcotic Corex cough syrup seized from Delhi in Rewa
कोरियर से नशा तस्करी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रीवा जिले में तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने यहां कोरियर कंपनी के जरिए तस्करी करके लाई गई 10 लाख रुपये कीमत की 40 पेटी नशीली कफ सिरप जब्त की है। साथ ही एक मोस्ट वांटेड अपराधी को भी गिरफ्तार किया है। इस सिरप को एक मेडिकल स्टोर संचालक ने कोरियर के जरिए दिल्ली से बुक कराया था। पुलिस अब इस जांच में जुटी है कि इसे कहां-कहां और किस तरह से सप्लाई किया जाना था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कोरियर से नशे की तस्करी की सूचना मिलने पर कृष्णाकुंज स्थित ट्रांसपोर्ट पर दबिश दी गई। ट्रांसपोर्ट का ताला खुलते ही कृष्णा मेडिकल के नाम से बुक कोरियर की जांच की गई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एक-एक कर दिल्ली से बुक किए गए लगेज की तलाश ली गई। पुलिस ने जब कार्टन खुलवाए तो सबके होश उड़ गए। इन कार्टनों मे भारी मात्रा में कफ सिरप पाई गई। बाद में जब उनकी गिनती की गई तो कुल 41 पेटी में करीब 4800 नग कफ सिरप मिली। इस पर पुलिस ने उसे जब्त कर लिया।
विज्ञापन


नशे के खिलाफ हेल्पलाइन नंबर जारी...
रीवा एसपी नवनीत भसीन ने बताया, जिले में नशे के खिलाफ हेल्पलाइन नंबर जारी किया हुआ है। इसी कड़ी में एक मुखबिर ने कोरेक्स तस्करी की नई प्रकार की सूचना दी। उसने बताया, रावेन्द्र कुमार यादव गोविंदगढ़ ने कोरियर से नशीली कफ सिरप मंगाया है। उसका यह माल रीवा के एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में उतर रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीरप को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवराज सरकार ने छेड़ रखा है अभियान...
मध्यप्रदेश में ड्रग्स की तस्करी बड़ी पैमाने पर होती है। पुलिस समय-समय पर इनके खिलाफ कार्रवाई भी करती है। लेकिन ड्रग्स तस्कर इसके आदान-प्रदान के नए-नए तरीके ढूंढ लेते हैं। प्रदेश के युवाओं में बढ़ रही नशाखोरी की लत पर लगाम लगाने के लिए शिवराज सरकार ने अभियान भी छेड़ रखा है। शिवराज सरकार की इस पहल की पूर्व सीएम उमा भारती ने भी तारीफ करते हुए ट्वीट कर कहा कि मेरे बड़े भाई शिवराज सिंह ने नशा मुक्ति अभियान का प्रारंभ कर ही दिया, जिस तरह से हुक्का बार, लाउंज और नशे के अवैध व्यापार को ध्वस्त करने के लिए अधिकारियों को कड़े कदम उठाने का आदेश दिया है, वह स्वागत योग्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed