{"_id":"5899d050aa23425b73046a04c31dbe3d","slug":"-784991","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरित्र पर शक, पति ने पत्नी को कुंए में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरित्र पर शक, पति ने पत्नी को कुंए में फेंका
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 26 May 2014 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में एक सरकारी स्कूल के प्रधानअध्यापक ने अपने चरित्र पर शक के चलते अपनी पत्नी को कुंए में फेंक दिया।
विज्ञापन
घटना शनिवार की है, पति ने अपनी सो रही पत्नी को कुंए में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
टीओआई में छपी खबर में मुताबिक घटना कुंजवन गांव की है। पुलिस के अनुसार आरोपी हत्या के बाद से फरार हो गया है।
पुलिस ने कहा कि हिना रानी (40) का अपने पति विश्वनाथ से (46) कहासुनी हुई थी।
इसके बाद दोनों सो गए और पति ने अपनी पत्नी को आधी रात को कुंए में फेंक दिया।
मृतका की 20 साल की बेटी उसी के बगल में सो रही थी। उसे जब पूरी घटना की जानकारी हुई तो उसने अपने रिश्तेदारों को हादसे के बारे में बताया।
जब तक रिश्तेदार पुलिसथाने पहुंचते और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराते, वह फरार हो चुका था।
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
