{"_id":"5de1f2168ebc3e54da225f5c","slug":"zurich-airport-international-ag-will-build-jewar-greenfield-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी बनाएगी जेवर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, अडानी और डायल कंपनी रही पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी बनाएगी जेवर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, अडानी और डायल कंपनी रही पीछे
Sat, 30 Nov 2019 10:07 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 30 Nov 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में जेवर अंतर्राष्ट्रीय ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी करेगी। शुक्रवार को दिल्ली में खुली जेवर एयरपोर्ट की वित्तीय निविदा में ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी ने 400.97 रुपये प्रति यात्री प्रदेश सरकार को भुगतान की दर पर टेंडर लिया।
नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीडी) मोड पर जेवर एयरपोर्ट निर्माण के लिए 30 मई 2019 को ग्लोबल टेंडर जारी किया गया था।
15 जुलाई को प्री-बीड कांफ्रेंस आयोजित की गई। तकनीकी बिड 6 नवंबर को खोली गई इसमें ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी, अदानी एंटरप्राइजेज लिमिडेट, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) और एंकरेज इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट होल्डिंग लिमिटेड को एयरपोर्ट निर्माण के लिए पात्र पाया गया।
विज्ञापन
29 नवंबर को दिल्ली में इन चारों कंपनियों की ओर से प्रस्तुत वित्तीय निविदा खोली गई। इसमें ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की सर्वाधिक बोली 400.97 रही। वित्तीय निविदा खुलने के बाद विभाग के प्रमुख सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव शशिप्रकाश गोयल मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने बधाई दी
भारत में पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एयरपोर्ट द्वारा पहली बार बिडिंग के माध्यम से एयरपोर्ट विकसित करने के लिए सर्वाधिक बोली लगाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों और प्रदेश की जनता को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य समयद्ध पूरा होगा और प्रदेश सरकार की ओर से विकासकर्ता को पूरा सहयोग किया जाएगा।
यह रही वित्तीय निविदा
1. ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी - 400.97
2. अदानी एंटरप्राइजेज लिमिडेट - 360
3. दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) - 351
4. एंकरेज इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट होल्डिंग लिमिटेड - 205