ललितपुर के डीएम पर गिरी ‘गाज’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने शनिवार को ललितपुर के जिलाधिकारी ओम प्रकाश वर्मा को हटा दिया।
परिवहन विभाग में विशेष सचिव जुहेर बिन सगीर को ललितपुर का नया डीएम नियुक्त किया गया है। वर्मा को वेटिंग में रखा गया है।
शुक्रवार को सीतापुर, इलाहाबाद, गौतमबुद्धनगर, खीरी व हमीरपुर में नए डीएम की तैनाती के बाद शनिवार को सरकार ने ललितपुर के डीएम को भी बदल दिया।
माना जा रहा है कि वर्मा को ललितपुर के सपा नेताओं की शिकायत पर हटाया गया है।
ललितपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर सपाई दो गुटों में बंट गए हैं। एक खेमा अध्यक्ष को हटवाने की मुहिम छेड़े हुए है।
सपा सम्मेलन के बाद की सीएम से शिकायत
अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव तक लाया जा चुका है। इसी को लेकर सपाइयों का एक खेमा डीएम से नाराज चल रहा है।
सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन के बाद ललितपुर के सपा नेताओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर डीएम की शिकायत की थी और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया था।
इसके बाद अचानक वर्मा को डीएम के पद से हटाकर वेटिंग में डाल दिया गया और उनके स्थान पर सगीर की तैनाती कर दी गई।