{"_id":"6a399ecd1a7694ebcf0cc218","slug":"zoo-issues-with-online-ticket-booking-and-refunds-lucknow-news-c-13-lko1070-1794610-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चिड़ियाघरः ऑनलाइन टिकट बुकिंग और रिफंड में आ रही समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चिड़ियाघरः ऑनलाइन टिकट बुकिंग और रिफंड में आ रही समस्या
विज्ञापन
लखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान (लखनऊ चिड़ियाघर) में पर्यटकों के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करने में तकनीकी खामियों के कारण पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटकों ने बताया कि भुगतान होते ही सर्वर ठप हो जाता है, जिससे टिकट जारी नहीं हो पाता। रिफंड प्रक्रिया भी सुचारू रूप से काम नहीं कर रही है। रविवार को पर्यटकों ने चिड़ियाघर की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।
चिड़ियाघर के निदेशक संजय कुमार बिश्वाल ने बताया कि पोर्टल पर हर दिन 2 से 4 ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। तकनीकी टीम कहना है कि कई बार भुगतान प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही पर्यटक विकल्प से बाहर निकल जाते हैं, जिससे यह समस्या होती है। हालांकि, तकनीकी टीम को समस्या दूर करने निर्देश दे दिए गए हैं।
ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर 10 प्रतिशत की छूट--
प्राणि उद्यान की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बच्चों के लिए 50 रुपये, वयस्क के लिए 100 रुपये का शुल्क है। कैमरा शुल्क भी 100 रुपये है। निदेशक ने बताया कि ऑनलाइन टिकट बुक करने पर पर्यटकों को टिकट शुल्क पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाती है, जबकि विशेष अवसरों पर होने वाली गतिविधियों में छोटे बच्चों को निशुल्क प्रवेश देने की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चिड़ियाघर के निदेशक संजय कुमार बिश्वाल ने बताया कि पोर्टल पर हर दिन 2 से 4 ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। तकनीकी टीम कहना है कि कई बार भुगतान प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही पर्यटक विकल्प से बाहर निकल जाते हैं, जिससे यह समस्या होती है। हालांकि, तकनीकी टीम को समस्या दूर करने निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर 10 प्रतिशत की छूट