{"_id":"6476c42d2636bcd9d504251b","slug":"yuva-morcha-workers-failed-in-the-dialogue-of-union-minister-smriti-irani-2023-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो के पदाधिकारी फेल: अखबार न पढ़ने पर स्मृति ने लगाई पदाधिकारियों की क्लास, इन सवालों का नहीं दे पाए जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो के पदाधिकारी फेल: अखबार न पढ़ने पर स्मृति ने लगाई पदाधिकारियों की क्लास, इन सवालों का नहीं दे पाए जवाब
Wed, 31 May 2023 09:25 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 31 May 2023 09:25 AM IST
सार
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाकर लोकसभा चुनाव 2024 में एक बार फिर कमल खिलाने की तैयारी में जुटे भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश पदाधिकारी केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी की क्लास में फेल हो गए।
विज्ञापन
मंच पर मौजूद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और विधायक पंकज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी की क्लास में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पदाधिकारी फेल हो गए। पदाधिकारी स्मृति ईरानी को ये नहीं बता पाए कि प्रदेश में कितने विश्वविद्यालय हैं, कितने तकनीकी शिक्षण संस्थान हैं, शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी कितनी है। कोई पदाधिकारी ये भी नहीं बता पाया कि आज अखबार में क्या छपा है। इस पर स्मृति ईरानी ने नाराजगी जताई।
दरअसल, भारतीय जनता युवा मोर्चा की मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें स्मृति ईरानी ने मोर्चा के पदाधिकारियों से संवाद किया। जब उन्होंने उन्होंने पदाधिकारियों से पूछा कि प्रदेश में कितने विश्वविद्यालय हैं तो पदाधिकारी जवाब नहीं दे सके।
फिर उन्होंने सवाल किया कि कितने तकनीकी शिक्षण संस्थान हैं, शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी कितनी है। इस पर भी पदाधिकारी बगलें झांकने लगे। स्मृति ने मुफ्त राशन वितरण योजना के तहत प्रदेश में लाभार्थियों की संख्या पर सवाल किया तो इसका भी उन्हें जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
इसके बाद स्मृति ने पदाधिकारियों से मंगलवार के संस्करण में अखबारों में प्रकाशित प्रमुख खबरों पर सवाल किया तो सभी चुप रहे। एक पदाधिकारी ने कहा कि अखबार पढ़ने का टाइम नहीं मिला। इस पर स्मृति ने संकेतों में अफसोस जाहिर करते हुए कहा किउन्होंने मंगलवार को मुंबई से लखनऊ तक तीन-चार कार्यक्रमों में शामिल होने के बावजूद सभी अखबारों को पढ़ा है। स्मृति ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों से अखबार पढ़ने और अपडेट रहने की नसीहत दी।

महिलाओं और दिव्यांगों की संख्या बढ़ाएं
स्मृति ईरानी ने प्रदेश कार्यसमिति में महिलाओं की संख्या बहुत कम होने और दिव्यांगों की संख्या नगण्य होने का मुद्दा भी उठाया। कहा, कि महिलाओं की संख्या एक फीसदी से भी कम हैं जबकि दिव्यांग तो एक भी नहीं हैं। उन्होंने युवा मोर्चा में महिलाओं और दिव्यांगों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।
कार्यकर्ताओं के बूते गांधी परिवार को हराया
स्मृति ईरानी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता ईमानदारी और निष्ठा से काम करें। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते ही उन्होंने अमेठी में देश के सबसे बड़े राजनीतिक घराने को चुनाव हराया है।
युवा मोर्चा से बढ़ सकते हैं आगे
स्मृति ईरानी ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता यह ना सोचें कि वह मुख्य संगठन में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री धमेन्द्र प्रधान, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस भी युवा मोर्चा से ही इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
कर्नाटक में आरएसएस पर प्रतिबंध की तैयारी
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार आने के बाद कर्नाटक में देश और राज्य विरोधी गतिविधियां शुरू हो गई हैं। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है।
तेजस्वी सूर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ सालों में जो संकल्प लिया और जो सपना देखा वह आज पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार तेजी से काम कर रही है। मोदी के नेतृत्व में पूरे देश का मान बढ़ रहा है। किसी देश का प्रधानमंत्री उन्हें बॉस कह कर पुकार रहा है तो कोई उनका चरण स्पर्श कर रहा है।
2024 में राष्ट्र विरोधी ताकतों को करारा जवाब दें: चौधरी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने 1925 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना से लेकर 2023 तक भाजपा के सफर पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में रही वह तुष्टीकरण और भाई भतीजावाद करती रही। प्रदेश में सपा सरकार दंगाइयों के साथ खड़ी होती रही। चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को सुशासन और विकास का नया मॉडल दिया। योगी सरकार ने कानून का राज स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए राष्ट्र विरोधी ताकतें सक्रिय हो गई हैं उन्हें करारा जवाब देना हैं।
करो या मरो का चुनाव होगा 2024
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार ने जो वादे किए थे वह पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में मिशन 80 के लक्ष्य के साथ जुटना है। आगामी लोकसभा चुनाव 2014 के लोकसभा चुनाव से भी बड़ा है। सभी विपक्षी दल भाजपा को हराने में जुटेंगे इसलिए यह चुनाव करो या मरो का चुनाव होगा।
जुबानी आंकड़े बाजी नहीं चलेगी
प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा के पदाधिकारी महाजनसंपर्क अभियान में पार्टी के निर्धारित दिशा निर्देश के अनुसार ही काम करें। कहा कि पोर्टल पर जुबानी आंकड़े बाजी नहीं चलेगी, फोटो अपलोड करने पर ही सत्यापन होगा कि कार्यक्रम हुआ है।