{"_id":"6656dbd8f380079ffd02132d","slug":"youtuber-elvish-yadav-will-be-interrogated-by-ed-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: यू ट्यूबर एल्विश यादव से ईडी जल्द करेगा पूछताछ, शिकायतकर्ता के बयान का परीक्षण हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: यू ट्यूबर एल्विश यादव से ईडी जल्द करेगा पूछताछ, शिकायतकर्ता के बयान का परीक्षण हुआ पूरा
Wed, 29 May 2024 01:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 29 May 2024 01:10 PM IST
सार
पार्टियों में सांप का जहर बेचने के आरोपी यू ट्यूबर एल्विश यादव से प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूछताछ करेगी। अब आरोपियों को शिकंजा कसने की तैयारी है।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में होने वाली रेव पार्टियों में सांप का जहर बेचने के आरोपी यू ट्यूबर एल्विश यादव को ईडी जल्द पूछताछ के लिए तलब करेगा। दरअसल, एल्विश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले गौरव गुप्ता के बयान का परीक्षण पूरा हो चुका है। अब आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। सूत्रों की मानें तो एल्विश को जून के पहले सप्ताह में तलब किया जा सकता है। ईडी के अधिकारी एल्विश की संपत्तियों को भी तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि ईडी ने यू ट्यूबर व बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव के खिलाफ बीते अप्रैल में मनी लांन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इसके बाद एल्विश के खिलाफ नोएडा में मुकदमा दर्ज कराने वाले भाजपा सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपुल्स फॉर एनिमल्स के पदाधिकारी गौरव गुप्ता का नई दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में बयान दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पैर छुए... फिर पेंचकस से किया वार और कस दिया गला; रवि ने कहा था- जान से मार देना
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'तुम ऐसा क्यों कर रहे हो अखिलेश... जो चाहिए वो ले लो, मुझे मत मारो'; कातिल का खुलासा
अब मामले में ईडी एल्विश यादव के एजेंट राहुल और चार सपेरों से भी पूछताछ करने जा रही है। वहीं, एल्विश को भी तलब किया जाना है।