फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   youths selected for job fair

Lucknow News: रोजगार मेले में 93 युवाओं का चयन

Thu, 10 Apr 2025 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
youths selected for job fair

विज्ञापन
लखनऊ। रोजगार की उम्मीद में सुबह नौ बजे से कतार में लगे अभ्यर्थियों को जब नौकरी मिली तो उनका चेहरा खिल उठा। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में बुधवार को कंपनी टाटा मोटर्स की ओर से चार बजे तक लगाए गए रोजगार मेले में 183 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। साक्षात्कार के बाद 93 को जॉब ऑफर किया गया। इन्हें 13000 से 15000 रुपये महीने तक वेतन मिलेगा।




रोजगार मेले में सीतापुर, लखीमपुर, कानपुर व अन्य जिलों के अभ्यर्थियों ने भी प्रतिभाग किया। प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि कंपनी ने लखनऊ प्लांट के लिए अप्रेंटिसशिप और अस्थायी कामगार के लिए साक्षात्कार लिए। अप्रेंटिसशिप के लिए चुने गए अभ्यर्थी को 13 हजार रुपये महीना व अस्थायी कामगार को 15 हजार रुपये महीना वेतन मिलेगा। इसके साथ ही लंच, यातायात, मेडिकल सुविधाएं भी दी जाएंगी। खान ने बताया कि 15 अप्रैल की विशेष कैंपस ड्राइव में भी नौकरी दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी दस्तावेज के साथ रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed