{"_id":"6a554f7ec2fefb16410aa017","slug":"youths-body-found-floating-in-the-river-identity-could-not-be-established-lucknow-news-c-13-lko1070-1826087-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नदी में उतराता मिला युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नदी में उतराता मिला युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान
Tue, 14 Jul 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। चौक स्थित पक्का पुल के पास गोमती नदी में सोमवार सुबह युवक का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है। उसके शरीर पर फुल आस्तीन की काली-सफेद चेकदार शर्ट और लोअर था। पहचान के लिए युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी प्रसारित की गई है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।