{"_id":"69e3e76069a72a67520ff4ed","slug":"youth-who-went-to-kerala-for-work-dies-friends-accused-lucknow-news-c-372-1-lu11029-158501-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मजदूरी के लिए केरल गए युवक की मौत, साथियों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मजदूरी के लिए केरल गए युवक की मौत, साथियों पर आरोप
Sun, 19 Apr 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
सौरभ की फाइल फोटो।
बख्शी का तालाब। महिंगवा रमपुरवा निवासी सौरभ (25) को उसके ही पांच साथियों ने केरल राज्य के पास ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। साैरभ के परिजनों ने शनिवार देर रात तक महिंगवा थाने के सामने धरना-प्रदर्शन किया। वे सभी पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर डटे रहे।
साैरभ की मां मनोरमा निवासी रमपुरवा महिंगवा ने बताया कि 10 अप्रैल को उनका बेटा केरल गया था। उसका पता न चलने पर 13 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। शनिवार को दोपहर एक बजे से परिजन ग्रामीणों के साथ थाने में आकर बैठ गए तब जाकर पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ाई। शाम सात बजे बताया गया कि सौरभ की मौत हो चुकी है। आरोप है कि सौरभ को आरोपियों ने साजिश के तहत मार दिया है। प्रभारी निरीक्षक महिंगवा रामकुमार गुप्ता ने बताया कि एक महिला सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।