{"_id":"698b984a6d84ec659c09d8e0","slug":"youth-showcased-their-skills-on-the-first-day-of-dastak-festival-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1600370-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दस्तक फेस्टिवल के पहले दिन युवाओं ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दस्तक फेस्टिवल के पहले दिन युवाओं ने दिखाया हुनर
Wed, 11 Feb 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
दस्तक फेस्टिवल के पहले दिन युवाओं ने दिखाया हुनर
लखनऊ। गोमतीनगर के अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में मंगलवार को दस्तक यूथ फेस्टिवल का आगाज हुआ। प्रकृति, पर्यावरण और हमारा उत्तर प्रदेश की थीमपहले दिन की शुरुआत विभिन्न गतिविधियों के साथ हुई। पूरे दिन में मेहंदी, डिबेट, सोलो सिंगिंग, कविता लेखन और बैतबाजी की प्रतियोगिताओं में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यहां तैयार किए गए सेल्फी पॉइंट और फोटो बूथ पर आगंतुकों ने फोटो खिंचवाईं।
एआई : खुला खतरा या अवसर, विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवाओं ने अपने-अपने तक तर्क पक्ष और विपक्ष में रखे। निर्णायक की भूमिका मेहा धौंडियाल, ताहिरा रिजवी और अमित मिश्रा ने निभाई। प्रांगण में ही रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कला स्रोत आर्ट गैलरी की मानसी डिडवानिया और प्रीति आहूजा ने इनका मूल्यांकन किया। कविता लेखन प्रतियोगिता ने नवांकुरों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। एकल गीत प्रतियोगिता में युवाओं की प्रतिभा का आकलन रिजवान और निधि ने किया। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं के साथ ही छात्रों ने भी अपनी कलात्मक रुचि का परिचय दिया। पहले दिन का समापन बैंतबाजी से हुआ जिसका संचालन अर्शी अल्वी ने किया। डॉ. सबरा हबीब, रेहाना अली और प्रोफेसर तबस्सुम किदवई ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान श्यामू चौधरी, उपासना त्रिपाठी, आलोक, यश, याशित, मल्लिका, सुयश, तरुण, विराट यादव, विराट गुप्ता, राकेश, हृष्व, अवधेश, तनीषा और अनन्य आदि मौजूद रहे।