लखनऊ। गोमतीनगर के कौशलपुरी में रविवार को आयोजित हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज ने कहा कि समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए संगठनात्मक एकता, सांस्कृतिक चेतना और समरसता आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रसेवा के लिए सतत सक्रिय रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस महाराज और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजनी पांडेय भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सभी ने राष्ट्रहित और समाजसेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर रितु शाही, ज्योति, अशोक तिवारी, अनिल, अमरीश, हृदय नारायण, अंगद, विजय, मनीष तिवारी, हरीश, राकेश, डॉ. संतोष शुक्ला, घनश्याम, धनंजय, सुभाष चंद तिवारी आदि मौजूद रहे।