फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth shot during Holi celebrations, bullet hits stomach

Lucknow News: होली के जश्न में युवक पर फायरिंग, पेट को छूकर निकली गोली

Fri, 06 Mar 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 06 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Youth shot during Holi celebrations, bullet hits stomach
घायल अंकित।
लखनऊ। होली के जश्न में बुधवार दोपहर पीजीआई के राजीवनगर घोसियाना इलाके में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के दौरान अंकित वर्मा (25) पर मोहल्ले के रहने वाले शोभित यादव ने गोली चला दी। गोली अंकित के पेट को छूते हुए निकल गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी शोभित को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




राजीवनगर घोसियाना में होली का जश्न चल रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश में अंकित वर्मा और शोभित यादव के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि शोभित घर गया और तमंचा लेकर आ गया। उसने अंकित को गाली देते हुए उन पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को ट्रॉमा सेंटर-2 भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। एडीसीपी साउथ वसंत कुमार रल्लापल्ली ने बताया कि पुरानी रंजिश में अंकित पर गोली चलाई गई थी। आरोपी शोभित को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया गया है। इलाके में पुलिस की तैनाती भी की गई है। घायल अंकित पूरी तरह ठीक है।

घायल अंकित।

घायल अंकित।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed