फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth preparing for competitive exams hanged himself

Lucknow News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवक ने लगाई फांसी

Wed, 28 Feb 2024 03:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 28 Feb 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Youth preparing for competitive exams hanged himself
लखनऊ। पीजीआई इलाके में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक ने बीते 17 फरवरी को यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा भी दी थी।
विज्ञापन




फतेहपुर जनपद निवासी रजनीश उर्फ विनय (25) पीजीआई के द्वारकापुरी में बहन पिंकी के घर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। पिंकी के अनुसार रजनीश ने 17 फरवरी को सिपाही भर्ती की परीक्षा दी थी। सोमवार रात घर वालों के साथ बैठकर खाना खाने के बाद रजनीश तीसरी मंजिल के कमरे में सोने चले गए। मंगलवार सुबह पिंकी जब रजनीश को जगाने गईं तो उनके कमरे का दरवाजा बंद था। पिंकी ने भीतर झांका तो रजनीश का शव छत के कुंडे में गमछे से बंधे फंदे पर लटका रहा था। सूचना पर पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




पिंकी के अनुसार रजनीश ने बीटीसी किया था। कुछ वक्त पहले उन्होंने लेखपाल भर्ती की परीक्षा दी थी जिसमें स्टे हो गया था। इसके बाद सिपाही भर्ती की परीक्षा दी मगर यह परीक्षा रद्द हो गई। भविष्य और नौकरी को लेकर रजनीश काफी परेशान थे। उनके परिवार में सेना से सेवानिवृत्त पिता रमेश चंद्र, मां और एक बड़ा भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed