लखनऊ।
कानपुर रोड स्थित साक्षरता निकेतन में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से रविवार को युवा दिव्य जागरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने जीवन प्रबंधन, नेतृत्व, वैज्ञानिक आध्यात्मिकता, योग एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे विषयों पर युवाओं का मार्गदर्शन किया।
प्रदेश के सेवानिवृत्त विशेष सचिव गृह वीके सिंह और कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वीके सिंह ने युवाओं को राष्ट्र के प्रति दायित्व का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. प्रवीण सिंह दीपक ने युवाओं को प्रेरक कहानियों से जीवन में साहस और नैतिक मूल्यों को अपनाते हुए राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। आइआईटी के पूर्व छात्र संजीव विश्वकर्मा ने एआई की संभावनाओं और इसके सकारात्मक और जिम्मेदारी के साथ प्रयोग करने की बात कही। डॉ. रत्ना सरकार ने वैज्ञानिक आध्यात्मिकता का महत्व बताया। सीएसआईआर-सीमैप, लखनऊ के डॉ. आरके श्रीवास्तव ने युवाओं के लिए उपलब्ध रोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों की जानकारी दी। इसके अलावा डॉ. दीपेश्वर सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. आरआर सिंह और उत्तर प्रदेश वन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. गौरव वाजपेयी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में शिवशंकर मिश्र, अनिल तिवारी, डॉ. एसएन सचान, रानी सचान, मीनू श्रीवास्तव और अर्चना शर्मा आदि मौजूद रहे।

साक्षरता निकेतन में आयोजित युवा दिव्य जागरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

साक्षरता निकेतन में आयोजित युवा दिव्य जागरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

साक्षरता निकेतन में आयोजित युवा दिव्य जागरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

साक्षरता निकेतन में आयोजित युवा दिव्य जागरण कार्यशाला का हुआ आयोजन