{"_id":"6a13e05685c0221f6c082741","slug":"youth-jumps-into-gomti-in-lucknow-search-underway-mother-says-he-was-depressed-due-to-poor-exam-performance-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवक ने गाड़ी खड़ी की, कपड़े उतारे और गोमती में कूद गया; मां बोली-पेपर खराब होने से अवसाद में था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवक ने गाड़ी खड़ी की, कपड़े उतारे और गोमती में कूद गया; मां बोली-पेपर खराब होने से अवसाद में था
Mon, 25 May 2026 11:09 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 25 May 2026 11:09 AM IST
सार
लखनऊ में पेपर खराब होने से परेशान युवक गोमती नदी में कूद गया। उसकी तलाश जारी है। मां ने कहा कि पेपर खराब होने के बाद से अवसाद में था। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
युवक को तलाश करते गोताखोर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह एक युवक गोमती नदी में कूद गया। उसने पुराने लाल पुल से नदी में छलांग लगाई। लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
कूदने वाला युवक आलमबाग निवासी प्रखर बताया जा रहा है। मां का कहना है कि रविवार को उसने पेपर दिया था। पेपर खराब होने से अवसाद में था। बताया गया कि उसने केजीएमयू के शवगृह के पास अपनी गाड़ी खड़ी की। वहीं पर कपड़े उतारे और भागकर पुल से नदी में कूद गया।
विज्ञापन