फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth injured in assault dies, protest by keeping dead body outside police station

Lucknow News: मारपीट में घायल युवक की मौत, थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन

Thu, 31 Oct 2024 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 31 Oct 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in assault dies, protest by keeping dead body outside police station

विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में मारपीट से घायल दीपक लोधी की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने कानपुर हाईवे पर बने थाने के बाहर शव को रखकर रोड जाम कर दिया। एसीपी से मिले आश्वासन के बाद प्रदर्शन कर रहे लोग शांत हुए।

ग्राम पंचायत बेंती के मजरे कल्लन खेड़ा निवासी मजदूर दीपक लोधी (35) 20 अक्तूबर शाम करीब पांच बजे गांव में स्थित प्लाट से पैदल घर जा रहे थे। दीपक के चाचा भविष्य बाबू राजपूत के मुताबिक गांव के ही राकेश लोधी के दो नाबालिग बेटों ने दीपक से बिना किसी कारण गाली गलौज की। दीपक घर आया तो राकेश, बेटों के साथ लाठी-डंडे लेकर घर पहुंचकर मारपीट कर दी। राकेश ने दीपक के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इससे दीपक बुरी तरह घायल हो गया। परिजन ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दीपक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीपक के परिवार में पत्नी किरन और दो बेटों कार्तिक और रितिक हैं।
विज्ञापन








पोस्टमार्टम के बाद परिजन उनका शव लेकर बंथरा थाने पहुंचे और कानपुर हाईवे पर शव को रखकर रोड जाम कर दिया। परिजनों ने हल्का इंचार्ज दरोगा घीसूराम सरोज पर राकेश पक्ष से पैसा लेकर मदद का आरोप लगाया है। आरोप कि दरोगा पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये देने की बात भी कर रहे थे। दरोगा आरोपी पक्ष से मिलकर मामले को निपटना चाह रहे थे। परिजनों ने दीपक के परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी, सरकारी आवास, बच्चों की पढ़ाई का खर्च, 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद की मांग थी। दरोगा को बर्खास्त करने की भी मांग कर रहे थे। एसीपी कृष्णानगर विनय द्विवेदी के पहुंचने पर उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया और प्रदर्शन खत्म किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






मारपीट के मामले में मृतक दीपक की पत्नी किरन ने राकेश व उसके दो नाबालिग बेटों पर थाने में केस दर्ज कराया था। आरोपी राकेश की पत्नी शांति ने भी दूसरे पक्ष के बलई व लाली पर नशे में गाली-गलौज, मारपीट की एफआईआर कराई थी। इंस्पेक्टर बंथरा राम सिंह के मुताबिक दीपक की मौत के बाद केस में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed