फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth injured by gunshot gets a new lease on life; PGI doctors work wonders.

Lucknow News: गोली लगने से जख्मी युवक को मिली नई जिदंगी, पीजीआई के चिकित्सकों ने किया कमाल

Sun, 06 Sep 2026 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Youth injured by gunshot gets a new lease on life; PGI doctors work wonders.
पीजीआई।
लखनऊ। पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने गोली लगने से हेमोरेजिक शॉक (रक्तस्रावी आघात) में आए मरीज को नया जीवन दिया है। सफल ऑपरेशन के बाद मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन

गोसाईंगंज के उदवतखेड़ा निवासी पंकज कुमार यादव (35) को 14 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे एपीआई अंसल इलाके में बदमाशों ने पेट में गोली मार दी थी। परिजन उन्हें लहूलुहान हालत में एपेक्स ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। मरीज का रक्तचाप बेहद कम था और वह गंभीर हेमोरेजिक शॉक में था। इमरजेंसी टीम ने तुरंत रीससिटेशन प्रोटोकॉल शुरू किया और रक्त चढ़ाया। हालत स्थिर होते ही मरीज को ऑपरेशन थियेटर में शिफ्ट कर इमरजेंसी लैप्रोटॉमी की गई। सर्जरी के दौरान पेट में करीब 1.5 लीटर खून जमा मिला। जांच में पता चला कि गोली ने छोटी आंत को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था।
विज्ञापन

ट्रॉमा सर्जन प्रो. अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में डॉ. आदित्य और डॉ. वरुण गुप्ता ने खराब हो चुकी 15 सेंटीमीटर आंत को काटकर बाहर निकाला और आंत के दोनों स्वस्थ सिरों को आपस में दोबारा जोड़ दिया। एनेस्थीसिया टीम के डॉ. गणपत प्रसाद, डॉ. रफत शमीम और डॉ. दीक्षा ने ऑपरेशन के दौरान मरीज को संभाला। ऑपरेशन के बाद मरीज को 48 घंटे वेंटिलेटर पर रखा गया। लगातार प्रयासों से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गया। निदेशक पद्मश्री प्रो. आरके धीमन ने पूरी टीम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed