{"_id":"6ab98a4371f3b6f4f500daa2","slug":"youth-injured-after-getting-entangled-in-power-lines-villagers-protest-against-bio-energy-plant-lucknow-news-c-13-lko1070-1939938-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिजली के तार में उलझकर युवक जख्मी, बायो एनर्जी प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिजली के तार में उलझकर युवक जख्मी, बायो एनर्जी प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
घायल अभिषेक और प्रदर्शन करते ग्रामीण।
बख्शी का तालाब। इटौंजा के सूरजपुर गढ़ा गांव के पास स्थित एवीएस बायो एनर्जी प्लांट के मैनेजर की लापरवाही के खिलाफ सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने प्लांट गेट पर ढाई घंटे तक प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि दो दिन से प्लांट की लाइन पर गिरे पेड़ को न हटाए जाने से एक युवक जख्मी हो गया है।
सूरजपुर गढ़ा गांव के रहने वाले अभिषेक शुक्ला ने बताया कि शनिवार की सुबह एबीएस बायो एनर्जी प्लांट के पास 11 केवी लाइन पर शीशम का पेड़ गिर गया था। यहां से निकलने के दौरान वह तार से उलझकर घायल हो गए थे। इसी लाइन से प्लांट के ट्रांसफार्मर को सप्लाई गई है। इसकी वजह से चार खंभे और तार टूटकर जमीन पर गिर गए। प्लांट के साथ-साथ गांव की बिजली भी ठप हो गई। पेड़ गिरने से एक मात्र सड़क का रास्ता 24 घंटे से बंद था।
प्लांट मैनेजर से कहा गया कि जेसीबी मंगवाकर पेड़ हटा दिया जाए, लेकिन प्लांट मैनेजर ने ग्रामीणों की नहीं सुनी। उल्टे ग्रामीणों से वह गालीगलौज करने लगा। इसके विरोध में ग्रामीण इकट्ठा होकर प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने प्लांट मालिक और ग्रामीणों के बीच बातचीत कराई। इटौंजा उपकेंद्र से कर्मचारियों को बुलाकर शीशम के पेड़ को हटवाया। 24 घंटे बाद गांव का रास्ता आवागमन के लिए खुल सका, तब प्रदर्शन खत्म हुआ। प्रदर्शन में राम शंकर शुक्ल, सुरेंद्र शुक्ला और मनीष शुक्ला आदि की शिरकत रही। प्लांट मालिक लोक राम अग्रवाल ने बताया कि बायो एनर्जी प्लांट से कोई भी वेस्ट नहीं निकलता है।