फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth held hostage and beaten for failing to repay a loan

Lucknow News: कर्ज न चुकाने पर युवक को बंधक बनाकर पीटा

Sat, 27 Jun 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 27 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Youth held hostage and beaten for failing to repay a loan
लखनऊ। चिनहट के मटियारी निवासी आकाश वर्मा ने चार लोगों पर बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया है। यह घटना इंदिरानगर के अमराई गांव में स्थित मकान में हुई। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ इंदिरानगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आकाश ने बताया कि उन्हें कुछ समय पहले पांच लाख रुपये की जरूरत थी। उनके दोस्त मो. रिजवान, वृंदेश्वर कुमार और सुरेश कुमार ने कल्याणपुर निवासी अन्वेश सोनी से रकम लेकर उन्हें दी थी। अन्वेश ने हर माह 75 हजार रुपये लौटाने की शर्त रखी थी। किसी भी माह में देरी होने पर 50 हजार रुपये विलंब शुल्क भी लगाया था। जून 2026 में भुगतान में देरी हुई तो उन्होंने अन्वेश को 50 हजार रुपये दिए।
विज्ञापन

इसके बाद अन्वेश ने उन्हें 20 जून को मिलने बुलाया। तय समय पर पहुंचने पर उन्हें अन्वेश के साथ रिजवान खान, वृंदेश्वर कुमार और सुरेश भी मिले। अन्वेश उन्हें रकम के लेन-देन की बात करने के लिए अमराई गांव स्थित मकान में ले गया। आरोप है कि वहां आरोपियों ने पूरी रकम लौटाने का दबाव डाला। असमर्थता जताने पर उन्हें बंधक बनाकर पीटा गया। वह किसी तरह जान बचाकर भागे और पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed