फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth got jobs at a salary of up to 23 thousand

Lucknow News: 23 हजार तक के वेतन पर मिली युवाओं को नौकरी

Thu, 19 Feb 2026 02:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Youth got jobs at a salary of up to 23 thousand
लखनऊ। कालीचरण पीजी कॉलेज में सेवायोजन निदेशालय की ओर से बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को 15 हजार से लेकर 23 हजार रुपये महीना वेतन पर निजी कंपनियों में नौकरी मिली। मेले में 16 कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। साक्षात्कार के बाद 298 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 151 को नियुक्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन

रोजगार मेले की शुरुआत कॉलेज के प्रबंधक इं वीके मिश्र व सहायक निदेशक सेवायोजन सूर्यकांत कुमार ने की। सहायक निदेशक सेवाजन अधिकारी ने बताया कि टाटा मोटर्स, एलआईसी, इंस्टा ह्यूमन, स्विगी लिमिटेड, स्वेदश ग्राफीक्स, सूर्या कंस्ट्रक्शन, ठाकुर पब्लिकेशन सहित 16 कंपनियों ने मेले में हिस्सा लिया। जल्द एक और मेला लगेगा। इसके लिए कॉलेज का चयन भी किया जाएगा। इच्छुक युवा संगम पोर्टल rojgarsangam.up.gov.in पर पंजीकृत होकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसी पोर्टल पर उन्हें अपडेट भी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed