फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth going to take Home Guard recruitment exam dies in road accident, brother injured

Lucknow News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, भाई घायल

Mon, 27 Apr 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 27 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Youth going to take Home Guard recruitment exam dies in road accident, brother injured
अनुभव सिंह की फाइल फोटो।
निगोहां। बाराबंकी के गौरा करौंदी गांव निवासी अनुभव सिंह (28) की रविवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। वह चचेरे भाई कुलदीप सिंह के साथ रायबरेली में होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जा रहे थे।
विज्ञापन

निगोहां के भगवानपुर गांव के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अनुभव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुलदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल कुलदीप को मोहनलालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। थाना प्रभारी निगोहां अनुज तिवारी ने बताया कि अनुभव ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी जान चली गई। परिजनों ने अनुभव के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को थी बहन की विदाई
अनुभव के परिवार में पिता राजेश सिंह, मां शीला देवी और दो बहनें आकांक्षा व प्रिया हैं। शनिवार को आकांक्षा की शादी हुई थी और रविवार को विदाई होनी थी। अनुभव परिवार के इकलौते बेटे थे और उन्होंने शादी की सारी जिम्मेदारियां निभाई थीं। उनकी मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना था कि अनुभव ने हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed