{"_id":"67ba197f8547c3f89d0b9e1c","slug":"youth-from-farmer-family-asked-for-job-from-mp-raebareli-news-c-101-1-rai1002-128072-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सांसद से मांगी किसान परिवार के युवकों ने नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सांसद से मांगी किसान परिवार के युवकों ने नौकरी
Sun, 23 Feb 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के दौरे पर जब सांसद राहुल गांधी आए थे तो उन्हें ग्रामीणों ने समस्याओं का ज्ञापन दिया था। इस दौरान निर्माण में अधिग्रहीत की गई भूमि के बदले नौकरी न मिलने पर किसान परिवार के युवकों ने सांसद राहुल गांधी को ज्ञापन देकर नौकरी की मांग की।
क्षेत्र के पूरे बछऊ, पूरे अजबी, डकौली, ठकुराइन खेड़ा सहित अन्य गांव के लगभग एक दर्जन से अधिक किसान परिवारों के पाल्य भूमि अधिग्रहण के बदले नौकरी को लेकर कई वर्षों से परेशान हैं। पीड़ित निर्मल कुमार, हरीशंकर, सोनी, नितिन, संजीत आदि ने बताया कि आरेडिका के लिए 2008-09 में उनकी भूमि अधिग्रहित की गई। 2013 में भूमि अधिग्रहण के बदले कई लोगों को मुआवजे के साथ नौकरियां दी गईं। उस समय वे नाबालिग थे।
उनके परिवारीजन नौकरी करने की स्थिति में नहीं थे। बताया कि बालिग होने के बाद 2019 में उनके कागजातों की जांच भी की गई, लेकिन नौकरी देने को लेकर प्रक्रिया नहीं बढ़ी। बताया कि तब से लेकर आज तक उन्हें नौकरी नहीं दी गई। पीड़ित परिवारों के पाल्यों ने कई बार दिल्ली स्थित रेलवे बोर्ड, प्रधानमंत्री कार्यालय, रेल मंत्री को पत्राचार के माध्यम से अपनी समस्या बताई। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
गांव में खड़ंजा लगवाने की मांग
गोविंदपुर वलौली गांव निवासी ऋषि गुप्ता, सन्नो, गौरव, राजू, अमन, महेश, शिवानी शर्मा, सत्यम, सौम्या मिश्रा, पूनम, सुनीता आदि ने संयुक्त रूप से सांसद राहुल गांधी को ज्ञापन देकर गांव में खड़ंजा लगवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की नई बस्ती में 300 लोग निवास करते हैं, लेकिन आवागमन के लिए समुचित प्रबंध नहीं है। ग्रामीणों ने 500 मीटर खड़ंजा निर्माण करवाए जाने की मांग की, ताकि आवागमन सुलभ हो सके।
विश्वविद्यालय स्थापित कराने की मांग
नगर के साकेत नगर मोहल्ला निवासी विवेक सिंह ने सांसद राहुल गांधी को दिए पत्र में लालगंज क्षेत्र में विश्वविद्यालय की स्थापना कराने की मांग की। पत्र में कहा कि क्षेत्र में प्रबंधन, कानून, इंजीनियरिंग सहित अन्य उच्च तकनीकी शिक्षा देने वाले विश्वविद्यालय की स्थापना कराई जाए, ताकि स्थानीय लोगों को उच्च शिक्षा की पढ़ाई में लाभ मिल सके। संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके।