{"_id":"67ba1a5dff773091780a4e14","slug":"youth-from-assam-found-unconscious-suspected-to-be-poisoned-raebareli-news-c-101-1-slko1033-128080-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: असम का युवक बेहाश मिला, जहरखुरानी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: असम का युवक बेहाश मिला, जहरखुरानी की आशंका
Sun, 23 Feb 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। असम का एक युवक शनिवार सुबह शहर में बेहोश मिला। उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। शाम को उसे एम्स रेफर कर दिया गया है।
उसकी पहचान कामाख्या टेंपल गुवाहाटी असम निवासी अरविंदम गिरी (26) पुत्र सत्यंदम गिरी के रूप में हुई है। युवक पूछने पर बार-बार महाकुंभ की बात कहता रहा। उसके अलावा कुछ नहीं बता पा रहा है। काफी देर तक वह बेहोश रहा और होश में आने के बाद भी कोई जानकारी नहीं दे सका। ऐसे में जहरखुरानी का शिकार होने की आशंका भी जताई जा रही है।
सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने इमरजेंसी पहुंचकर उसे एम्स रेफर करवा दिया। युवक अपने बारे में कुछ नहीं बता पा रहा है। उन्होंने बताया कि बैग में दस्तावेज में उसके असम प्रांत में रहने की पुष्टि हुई है। वह महाकुंभ गया था।
इससे पहले सीओ सिटी अमित सिंह ने अस्पताल पहुंचकर युवक से बात की। उनका कहना है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है। इलाज के बाद उसके बारे में ज्यादा जानकारी दी जा सकती है।