{"_id":"6a234aef6bdc2aea11057bd7","slug":"youth-drowns-while-bathing-in-the-river-lucknow-news-c-13-lko1070-1769352-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नदी में नहाते समय डूबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नदी में नहाते समय डूबकर युवक की मौत
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के गऊघाट स्थित पीपे वाले पुल के पास शुक्रवार को गोमती नदी में नहाते समय डूबकर अभिजीत वाल्मीकि (19) की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि घटना के समय मौके पर मौजूद अभिजीत का साथी वहां से भाग निकला।
इंस्पेक्टर ठाकुरगंज औमवीर सिंह चौहान ने बताया कि अभिजीत ठाकुरगंज के पीरबुखारा इलाके के रहने वाले थे। वह दोपहर में बाइक से नदी में नहाने आए थे। इस दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों ने मशक्कत कर अभिजीत को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि अभिजीत के साथ एक अन्य युवक भी था, जो घटना के बाद भाग गया। मौके से पुलिस को अभिजीत के कपड़े और बाइक मिली। बाइक नंबर की मदद से पुलिस ने शव की पहचान की और परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।