फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth dragged 20 meters along with his bike after colliding with a pickup truck, dies

Lucknow News: पिकअप से टकराकर 20 मीटर बाइक के साथ घिसटा युवक, मौत

Mon, 25 May 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 25 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Youth dragged 20 meters along with his bike after colliding with a pickup truck, dies
रवि की फाइल फोटो।
सरोजनीनगर। बंथरा में रविवार दोपहर कार को ओवरटेक करते समय पानी लदा पिकअप अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गया। बाइक के साथ चालक बंथरा के भदोई निवासी रवि (20) करीब 20 मीटर तक घिसटते चले गए। अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रवि के पिता खुशीराम ने बताया कि कुछ दिन पहले बेटे ने इंटर की परीक्षा पास की थी। रविवार सुबह वह दोस्तों के साथ बाइक से उन्नाव के सोहरामऊ स्थित वाटर पार्क गया था। दोपहर करीब 12:30 बेटा बाइक से बिना हेलमेट के घर लौट रहा था। लतीफ नगर में सामने से आ रहा पानी के बोतलों से लदा पिकअप कार को ओवरटेक करने के कारण बेटे की बाइक से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, पिकअप सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे के बाद आरोपी चालक वहां से भाग निकला। पीछे से आ रहे रवि के साथियों ने उसे जुनाबगंज स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने बेटे को सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया दिया। वहां बेटे को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लिया गया है। नंबर प्लेट के जरिये मालिक और चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। रवि के परिवार में पिता के अलावा उनकी मां सुनीता और छोटा भाई अंकुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed