फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   youth congress will send bags to prime minister modi.

पीएम मोदी को 'झोले' तैयार कर भेजेगी युवा कांग्रेस, पार्टी नेता बोले- पद छोड़कर जाने में होगी आसानी

Mon, 28 Jan 2019 02:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 28 Jan 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
youth congress will send bags to prime minister modi.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : social media

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी के बीते दिनों दिए वक्तव्य कि ‘वे तो फकीर हैं और झोला उठाकर चले जाएंगे’ पर तंज कसते हुए कहा कि युवा कांग्रेस का हर युवा पीएम मोदी को झोले तैयार करके भेजेगा जिससे उन्हें पीएम का पद छोड़कर जाने में आसानी हो।

विज्ञापन


केशव ने कहा कि मोदी सरकार ने न तो युवाओं को रोजगार दिया है और न ही सुशासन। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। वे कांग्रेस की युवा क्रांति यात्रा के कन्याकुमारी से लखनऊ पहुंचने पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


केशव ने कहा कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में प्रवेश से भाजपा बौखला गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी का प्रभारी बनाने से मोदी सरकार का झूठ हर कदम पर बेनकाब होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश के धर्म के नाम पर गुमराह करने लगे हैं पीएम मोदी

उन्होंने कहा, चुनाव नजदीक आते ही पीएम फिर से देश को धर्म के नाम पर गुमराह करने का प्रयास करने लगे हैं। लेकिन अब जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। 30 जनवरी को दिल्ली में ‘इंदिरा रैली’ में भारतीय युवा कांग्रेस पीएम नरेंद्र मोदी को झोला भेंट करने के लिए भेजेगी। क्योंकि, देश की जनता उनको हटाने का मन बना चुकी है।

केशव ने मध्य क्षेत्र के युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को 30 जनवरी की रैली सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी और निष्क्रिय पदाधिकारियों को कार्यशैली सुधारने की हिदायत भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed