{"_id":"63a7641b4c9e6f0d3661e791","slug":"youth-commited-suicide-gw-reporters-news-lko6635029117","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने पहुंचा युवक होटल की तीसरी मंजिल से कूदा, फेंके जाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने पहुंचा युवक होटल की तीसरी मंजिल से कूदा, फेंके जाने की आशंका
Sun, 25 Dec 2022 01:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 01:21 PM IST
सार
लखनऊ के सरोजनीनगर के एक होटल में जन्मदिन मनाने पहुंचा युवक तीसरी मंजिल से कूद गया। मामले में उसके ऊपर से फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
होटल की तीसरी मंजिल से कूदककर युवक ने दी जान। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
विस्तार
सरोजनीनगर के शांतिनगर स्थित स्काईलेन होटल में शनिवार को महिला मित्र के साथ जन्मदिन मनाने पहुंचा सक्षम सिंह (26) तीसरी मंजिल से कूद गया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की महिला मित्र को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार आर्य के मुताबिक, आलमबाग में टेढ़ीपुलिया के आदर्शनगर का रहने वाला सक्षम सिंह एमबीए पास था। उसने शनिवार सुबह होटल में कमरा नंबर-17 बुक किया था। रात करीब साढे़ आठ बजे अचानक तीसरी मंजिल से युवक ने छलांग लगा दी।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा में इलाज के दौरान सक्षम ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, शुरूआती जांच में सामने आया है कि सक्षम काफी शराब पिए था।
विज्ञापन
कमरे से आ रहीं थीं झगडे़ की आवाज
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सक्षम अपने एक साथी के साथ सुबह होटल पहुंचा था। होटलकर्मियों ने बताया कि शाम को युवक की महिला मित्र भी कमरे में आई थी। देर शाम को कमरे से झगड़े की आवाजें आ रही थीं। होटलकर्मी मौके पर पहुंचते इससे पहले सक्षम छत से नीचे गिर गया था। होटलकर्मियों का कहना है कि सक्षम को फेंके जाने की आशंका है।