फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Country's deepest metro station to be built at this location in Lucknow; trains to run 122 feet undergroun

यूपी: लखनऊ में इस जगह बनेगा देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन, 122 फीट नीचे दौड़ेगी ट्रेन; 400 करोड़ आएगी लागत

Wed, 14 Oct 2026 08:27 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 14 Oct 2026 08:27 PM IST
सार

लखनऊ मेट्रो के दूसरे चरण में पांडेयगंज स्टेशन 122 फीट की गहराई पर बनाया जाएगा। करीब 400 करोड़ रुपये की लागत वाले इस पांच मंजिला भूमिगत स्टेशन पर जगह की कमी के कारण मेट्रो ट्रैक ऊपर-नीचे होंगे। चारबाग से बसंतकुंज तक 12 किलोमीटर लंबे रूट पर 12 स्टेशन प्रस्तावित हैं। निर्माण दिसंबर से शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
UP: Country's deepest metro station to be built at this location in Lucknow; trains to run 122 feet undergroun
लखनऊ मेट्रो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चारबाग से बसंतकुंज के बीच मेट्रो के दूसरे चरण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस रूट पर बनने वाले भूमिगत स्टेशन पांडेयगंज पर देश में सबसे गहराई (122 फीट) में मेट्रो रफ्तार भरेगी। इतना ही नहीं इस पांच मंजिला स्टेशन पर एक मेट्रो दूसरी के ऊपर दौड़ेगी। पांडेयगंज मेट्रो स्टेशन के निर्माण पर 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन


पांडेयगंज स्टेशन पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के नीचे बने मेट्रो स्टेशन से भी गहरा होगा। हुगली का मेट्रो स्टेशन 33 मीटर गहरा है जबकि पांडेयगंज 37 मीटर यानी 122 फीट गहरा होगा।  इस स्टेशन के लिए जगह कम होने से आने-जाने वाली मेट्रो समानांतर के बजाय ऊपर-नीचे चलेंगी। इसमें सबसे नीचे मेट्रो चलेगी। उसके ऊपर का तल खाली रहेगा। फिर उसके ऊपर मेट्रो चलाई जाएगी। देश में ऐसा कहीं नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

दिसंबर से काम शुरू होने की उम्मीद

चारबाग-बसंतकुंज मेट्रो रूट पर अभी मूसाबाग में मिट्टी का परीक्षण चल रहा है। सूत्र बताते हैं कि यह जांच कई चरणों में होती है। इसमें हर मेट्रो स्टेशन व भूमिगत ढांचे के लिए मिट्टी के टेस्ट हो रहे हैं। यह अगले दो महीने और चलेगा। 

दिसंबर से मेट्रो स्टेशनों के निर्माण का काम शुरू होने की उम्मीद है। मेट्रो के इस रूट के निर्माण पर कुल 5801 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें से 2900 करोड़ रुपये राज्य और केंद्र सरकार ने दिए हैं। बाकी रकम ऋण पर ली जाएगी। मेट्रो प्रशासन स्टेशनों व डिपो के निर्माण से जुड़े कई अहम टेंडर कर चुका है।

विज्ञापन

मेट्रो का दूसरा चरण एक नजर में

  • 12 किमी होगी ट्रैक की कुल लंबाई।
  • 07 भूमिगत स्टेशन चारबाग, गौतमबुद्ध मार्ग, अमीनाबाद, पांडेयगंज, सिटी रेलवे स्टेशन, मेडिकल चौराहा और चौक बनेंगे।
  • 05 एलिवेटेड स्टेशन ठाकुरगंज, बालागंज, सरफराजगंज, मूसाबाग और बसंतकुंज बनेंगे।
  • 05 वर्ष में दूसरे चरण का काम पूरा करने का है लक्ष्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed