फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth candidates among winners in Panchayat Election.

यूपी के पंचायत चुनाव में युवाओं का जलवा

Tue, 03 Nov 2015 01:28 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Nov 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
Youth candidates among winners in Panchayat Election.

इस बार पंचायत चुनाव में युवाओं का जलवा छाया रहा। पंचायतों की 62 फीसदी से अधिक सीटों पर 45 वर्ष तक के युवाओं ने कब्जा जमाया है, जबकि आधी पंचायतें तो ऐसी हैं जहां पर 35 वर्ष से भी कम उम्र के युवाओं ने चुनाव जीता है। केवल 35 फीसदी प्रत्याशी ही ऐसे हैं जिनकी उम्र 46 से 60 वर्ष के बीच है। 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले ज्यादातर उम्मीदवारों को तो मतदाताओं ने नकार दिया। 60 वर्ष से अधिक वाले विजयी प्रत्याशियों की संख्या महज तीन फीसदी ही है।

विज्ञापन


पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 77576 पदों के लिए चार लाख से अधिक उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे। मतगणना के बाद जो परिणाम आए हैं, वह बेहद रोचक हैं। ‘अमर उजाला’ ने जब इसकी पड़ताल की तो सामने आया कि 21 से 35 वर्ष के युवाओं ने करीब 50 फीसदी सीटों पर अपनी जीत दर्ज कराई है। वहीं, 36 से 45 वर्ष की उम्र के करीब 12 फीसदी उम्मीदवार विजयी रहे हैं।
विज्ञापन


41 फीसदी महिलाओं ने दिखाया वर्चस्व
पंचायत चुनाव में यूं तो महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण होता है, लेकिन इस चुनाव में महिलाओं ने ऐसी सीटों पर भी अपना वर्चस्व दिखाया है जो सामान्य थीं। यानी उन्होंने पुरुषों से ये सीटें छीनी हैं। यही वजह है कि पंचायत चुनाव में 41 फीसदी महिलाएं जीतकर आई हैं। इनमें भी 31 फीसदी महिलाएं ऐसी हैं जो युवा हैं। जीतने वाली केवल 10 फीसदी महिला प्रत्याशी ही ऐसी हैं जिनकी उम्र 46 वर्ष से अधिक है। वहीं, 59 फीसदी पुरुष ही इस चुनाव में जीत सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव जीतने वाले एक चौथाई निरक्षर

Youth candidates among winners in Panchayat Election.

पंचायत चुनाव जीतने वाले एक चौथाई उम्मीदवार निरक्षर हैं। ये आज भी हस्ताक्षर करने के बजाय अंगूठा ही लगाते हैं। वहीं, 36 फीसदी विजयी उम्मीदवारों ने प्राइमरी (कक्षा पांच) तक की पढ़ाई की है। जूनियर हाईस्कूल यानी कक्षा आठ तक की पढ़ाई करने वाले 14 फीसदी उम्मीदवारों ने विजय प्राप्त की है। नौ फीसदी जीतने वाले प्रत्याशी हाईस्कूल पास हैं, जबकि आठ फीसदी विजयी प्रत्याशियों ने इंटर तक की पढ़ाई की है।

30 पीएचडी धारकों ने भी रहे विजयी
पंचायत चुनाव में सबसे अच्छी खबर यह है कि इस चुनाव में 30 ऐसे उम्मीदवार विजयी रहे हैं जिनके पास पीएचडी की उपाधि है। चुनाव में पीएचडी किए हुए 131 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। पीएचडी करने वाले ज्यादातर प्रत्याशी अपने गांव के लिए कुछ कर गुजरने की तमन्ना लिए चुनाव मैदान में उतरे थे।

विजयी प्रत्याशियों का शैक्षिक स्तर
शैक्षिक स्तर--प्रतिशत
निरक्षर--23.85
प्राइमरी--35.77
जू. हाईस्कूल--13.56
हाईस्कूल--9.00

इंटरमीडिएट--8.27
स्नातक--7.45
परास्नातक--2.06
पीएचडी--0.04

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed