फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth can become partners in the development of the state with the benefit of government schemes.

Lucknow News: सरकारी योजनाओं के लाभ से प्रदेश के विकास में भागीदार बन सकते हैं युवा

Mon, 24 Feb 2025 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Youth can become partners in the development of the state with the benefit of government schemes.
कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्य सचिव।
-फोटो
विज्ञापन

-रुड़की एल्युमिनाई एसोसिएशन के वार्षिकोत्सव में अभियंता व आर्किटेक्ट्स सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। आईआईटी रुड़की पर पूरे देश को गर्व है। यहां से पढ़कर निकले युवा देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ये युवा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर प्रदेश के विकास में भी भागीदार बन सकते हैं।
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ये बातें रविवार को गोमतीनगर के एसएनए में आयोजित रुड़की एल्युमिनाई एसोसिएशन के 25वें वार्षिकोत्सव में कहीं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में औद्योगिक टाउनशिप बसाई जा रही है। यह नोएडा से भी बड़ा शहर होगा। मुख्य सचिव ने कहा कि अच्छी सड़कें, बिजली व अच्छे स्कूल्स, कैफेटेरिया, होटल्स बनाने पर कार्य करना होगा।
विज्ञापन


वहीं, सीईओ इनवेस्ट यूपी अभिषेक प्रकाश ने कहा कि प्रदेश में डिफेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य, नवीन खेती, विद्युत, फल-फूल उद्यान, चमड़ा सभी क्षेत्रों में नए उद्योग लगाने की संभावनाएं हैं। युवा वर्ग लखनऊ में नए-नए स्टार्टअप लगाने के लिए आगे आएं। मुख्यमंत्री के सचिव सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास के लिए समुचित ढांचा विकसित करने की योजनाओं को व्यक्तिगत रूप से खुद मॉनिटर कर रहे हैं। उन्होंने अपेक्षा की कि आईआईटी रुड़की एलुमनाई एसोसिएशन लखनऊ चैप्टर के सदस्य लखनऊ के युवा वर्ग को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इस मौके पर एसोसिएशन की अध्यक्ष मीना अग्रवाल, संस्था के सचिव राजेश अग्रवाल ने डायमंड, गोल्डन, सिल्वर जुबली बैच के अभियंता व आर्किटेक्ट्स को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed