{"_id":"69d577aa920906f48a091d45","slug":"youth-beaten-to-death-body-found-on-roadside-lucknow-news-c-13-lko1096-1681024-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवक की पीट-पीट कर हत्या, सड़क किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवक की पीट-पीट कर हत्या, सड़क किनारे मिला शव
Wed, 08 Apr 2026 03:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 08 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
रैकिश की मौत की सूचना पर बिलखतीं महिलाएं व मौजूद भीड़।
निगोहां। निगोहां के नंदौली गांव निवासी श्रमिक रैकिश रावत (20) की हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार सुबह घर से छह किलोमीटर दूर बेनीगंज जाने वाली सड़क पर पड़ा मिला। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण शॉक एंड हेमरेज आया है। डॉक्टरों ने विसरा भी जांच के लिए सुरक्षित रखा है। परिजनों ने युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए निगोहां पुलिस को तहरीर भी दी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
रैकिश की मां सुनीता के मुताबिक सोमवार सुबह बेटा निगोहां गांव निवासी टाटू और राजमिस्त्री ब्रह्मदासपुर नंदकिशोर के साथ लखनऊ मजदूरी करने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने रात भर इधर-उधर तलाशा पर कुछ पता नहीं चल सका। रैकिश का मोबाइल फोन भी बंद था। मंगलवार सुबह नंदौली गांव से छह किलोमीटर दूर बेनीगंज जाने वाली सड़क स्थित इंडेन गैस गोदाम के पास सड़क किनारे रैकिश का शव पड़ा हुआ लोगों ने देखा। खबर पाकर निगोहां पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान का प्रयास किया पर पहचान नहीं हो सकी। शव की फोटो को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। इसके कुछ ही देर बाद रैकिश के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। रैकिश के परिवार में पिता बुद्धा, मां सुनीता, चार भाई और पांच बहनें हैं।
फोन पर झगड़े की आवाज सुनाई दी थी
रैकिश के बड़े भाई लवकुश ने बताया कि रैकिश का मोबाइल, पर्स और चप्पल गायब थे। उनके मुताबिक सोमवार रात करीब 8 बजे जब उसने रैकिश को फोन किया तो पीछे झगड़े और शोर-शराबे की आवाजें सुनाई दे रही थीं। इसके थोड़ी देर बाद मोबाइल बंद हो गया और फिर रैकिश से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
ठेके पर पी थी शराब
एसीपी मोहनलालगंज विकास पांडेय ने बताया कि परिजनों ने साथ काम पर गए युवक पर रैकिश की हत्या का आरोप लगाया है। छानबीन में पता चला है कि काम से लौटने के बाद रैकिश और युवक ने एक साथ ठेके पर शराब पी थी। आशंका है कि इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ और आरोपी युवक ने रैकिश को बेरहमी से पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।