फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth arrested for carrying liquor to be consumed during Bihar elections

Lucknow News: बिहार चुनाव में खपाने ले जा रहा था शराब, युवक गिरफ्तार

Sun, 02 Nov 2025 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 02 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for carrying liquor to be consumed during Bihar elections
एसटीएफ द्वारा पकड़ी गई शराब की खेप।
लखनऊ। बिहार चुनाव में खपाने के लिए शराब लेकर जा रहे एक युवक को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 75 लाख रुपये की शराब बरामद की गई है। आरोपी कंटेनर में यूरिया की बोरियों के बीच अलग-अलग ब्रांड की 575 पेटी अंग्रेजी शराब छिपाकर ले जा रहा था।
विज्ञापन

एसटीएफ में डिप्टी एसपी विमल कुमार सिंह के मुताबिक काफी दिनों से शराब की तस्करी की सूचना मिल रही थी। इस पर एक टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर टीम ने हरियाणा के झज्जर स्थित पोस्ट चिमनी, बेरी निवासी विश्ववेंद्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सोनू राठी, गुरनीत सिंह गोगिया और अतुल का संगठित गिरोह है। यह गिरोह हरियाणा और पंजाब से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बिहार में सप्लाई करा रहा है। कंटेनर ट्रक में गुप्त रूप से कैबिटी बनाई गई थी, जिसके एक हिस्से में चंडीगढ़ से 210 बोरी खाद लोड किया था औश्र दूसरे हिस्से में गिरोह के लोगों ने अवैध अंग्रेजी शराब रखवाई थी।
विज्ञापन

दरभंगा पहुंचानी थी खेप, मिलते एक लाख रुपये : पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब की खेप को दरभंगा (बिहार) में पहुंचाना था। दरभंगा पहुंचने पर सोनू राठी, गुरनीत सिंह गोगिया और अतुल के लोग शराब को अलग-अलग इलाके में ले जाने वाले थे। आरोपी को इस काम के लिए प्रति चक्कर एक लाख रुपये मिलते थे। गिरोह का सरगना सोनू राठी है। एसटीएफ गिरोह के अन्य लोगों के बारे में पता लगा रही है। आरोपी ने बताया कि अवैध शराब को बिहार चुनाव में खपाने की योजना थी। चुनाव के कारण बिहार में अवैध शराब की मांग बढ़ गई है। एसटीएफ ने आरोपी के खिलाफ पीजीआई थाने में केस दर्ज कराया है।

एसटीएफ द्वारा पकड़ी गई शराब की खेप।

एसटीएफ द्वारा पकड़ी गई शराब की खेप।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed