{"_id":"6836c3e348b979ab590923b8","slug":"youth-arrested-abusing-mahatma-gandhi-muslims-video-viral-social-media-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: महात्मा गांधी और धर्म विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: महात्मा गांधी और धर्म विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Wed, 28 May 2025 01:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 28 May 2025 01:56 PM IST
सार
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
इसी युवक का वीडियो वायरल हो रहा है।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व धर्म विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के इटकौली गांव के राजेंद्र शर्मा उर्फ राजू का एक बेहद आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में आजादी के समय की बात करते हुए राजू शर्मा मुसलमान व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करता दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Lucknow: मासूम से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
ये भी पढ़े- यूपी: आज रहेगी भारी उसम, 29 मई के बाद पूरे प्रदेश में बारिश के आसार; इस बार जून में नहीं चलेगी लू
गोसाईगंज थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए थाने के दरोगा गुलाब चंद्र पाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।